खाद कमी को लेकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जोशी ने की कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा से की बात

  • खाद की आपूर्ति की मोनिटरिंग हो , किसानो के हाथो तक पहुंचे खाद
  • मंत्री मीणा ने अधिकारियों को किया तलब ।
  • अधिकारियों  ने अगले 48 घंटो में सलूंबर ,उदयपुर जिले में पर्याप्त खाद की आपूर्ति हेतु किया आश्वत ।

गिंगला,डीपी न्यूज नेटवर्क । मेवल,छप्पन समेत सम्पूर्ण सलूंबर ,उदयपुर जिले में खाद की कमी को लेकर मेवल संगठन प्रवास के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी को खरका सरपंच भेरू लाल मीणा,उप सरपंच नाहर सिंह खरका, प्रतापुरा सरपंच नंगाराम मीणा, सराडी पूर्व सरपंच शंकर भील समेत किसानो ने यूरिया खाद की कम आपूर्ति की जानकारी दी ।

उप सरपंच नाहर सिंह राठौड़ ने कहा फसल के समय में यूरिया खाद की कमी से किसान त्राहिमाम कर रहे है ।

इस पर जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा से फोन पर बात की ओर खाद की समस्या से झुंझ रहे किसानो की परेशानी से अवगत कराया । कृषि मंत्री ने जोशी को आश्वत करते हुए कृषि विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर लक्ष्मण दास ,विभाग के अधिकारी संजय शर्मा आदि को आपूर्ति बहाल कर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने जानकारी देते हुए बताया की कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के निर्देशों के बाद कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा फोन पर संवाद हुआ है और अधिकारियों ने आश्वत किया है की अगले 48 घंटो में उमरडा में एक रैक की व्यवस्था कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी ।

जोशी ने कहा की उनकी इस बाबत देहात जिलाध्यक्ष डा चंद्रगुप्त सिंह चौहान से भी बात हुई । जिलाध्यक्ष डा चौहान ने कहा की मंडल अध्यक्ष से लेकर जिला पदाधिकारी संगठन प्रवास के दौरान किसानो से संपर्क में रहे । यदि कही आपूर्ति चैन में बाधा है,कालाबाजारी की शिकायत है तो तुरंत जिलाध्यक्ष को सूचना दे । किसान हित सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इनका कहना है:

“किसानो को खाद की आपूर्ति को लेकर हो रही समस्या को लेकर आज कृषि मंत्री किरोड़ी लाल जी मीणा से बात कर अवगत कराया ।मंत्री महोदय ने इस बाबत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हे । अगले दो से तीन दिनों में खाद आपूर्ति व्यवस्था में सुधार आ जायेगा : चंद्रशेखर जोशी जिला उपाध्यक्ष भाजपा उदयपुर देहात ।”

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!