मावली पंचायत शिक्षकों की बैठक अयोजित
डीपी न्यूज़ नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । क्षेत्र के डबोक में पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संगठन मावली ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण लाल गायरी के सानिध्य में बैठक आयोजित हुई उसमें सर्वप्रथम ब्लॉक मावली में कार्यरत पंचायत सहायक सदस्य की अकस्मात दुर्घटना होने पर स्वर्गीय दुर्गा पालीवाल को 2 मिनट का मौन धारण रखकर श्रद्धांजलि दी गई मदनलाल ने इस बैठक में राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) के प्रदेश शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु एवं पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश मेघवाल का स्वागत अभिनंदन किया जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह बूटडेचा ने बताया कि विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई उसमें मुख्य मांग संविदा सेवा नियम 2022 में शिक्षा विभाग में एडॉप्ट हो चुके पंचायत शिक्षक एवं विद्यालय सहायकों के नियमित पद सृजन किया जावे पंचायत सहायकों को अनुकंपा पर नियुक्ति देना पंचायत सहायक जो अशिक्षित विद्यालय सहायक है सरकारी स्तर पर प्रशिक्षित किया जाना चाहिए जो बीएसटीसी, सी पी ए ड, सी एल आई एस, बी एल आई एस की डिग्रिया जोड़ी जाए जैसे प्रबोधको को बीएसटीसी प्रशिक्षण कराया वैसे विद्यालय सहायकों को भी करवाया जाए पूर्व में की गई सेवा की गणना करते हुए हमारी समस्याओं को सहानुभूति पूरक पर विचार कर तुरंत समाधान करते हुए नियमितीकरण की प्रक्रिया आरंभ की जाए जिससे कि 23, 740 परिवारों में खुशियों की आ सके आपकी मांगों को संगठन के माध्यम से राज्य सरकार तक पंहुचाई जाएगी इस दौरान कैलाश प्रजापत, मुकेश कुमार डांगी, कल्याण सिंह देवडा, अंकिता यादव,श्याम लाल प्रजापत, सीमा भावसार आदि उपस्थित रहे।
