10वीं और 12वीं राजस्थान बोर्ड परीक्षा की तारीखों में बदलाव तय,मार्च के पहले हफ्ते में होगी परीक्षाएं,रीट 2024 के कारण तय माना जा रहा बदलाव

अजमेर, डीपी न्यूज नेटवर्क । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पहले से तय 10वीं-12वीं एग्जाम की डेट में बदलाव करेगा। अब यह एग्जाम फरवरी की बजाय मार्च के पहले सप्ताह में शुरू होगा। राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET)-2024 के फरवरी में होने के कारण ऐसा हुआ। इससे 20 लाख स्टूडेंट्स सीधे तौर पर प्रभावित होंगे। उच्च माध्यमिक, उच्च माध्यमिक (व्यावसायिक), वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा 20 फरवरी 2025 और माध्यमिक, माध्यमिक (व्यावसायिक), प्रवेशिका परीक्षा 27 फरवरी 2025 से शुरू होनी थी। REET के 27 फरवरी को होने के कारण अब ये एग्जाम मार्च में शुरू होंगे।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव कैलाशचंद शर्मा ने बताया- REET 27 फरवरी को होगी। ऐसे में इससे पहले व बाद में परीक्षा कराना सम्भव नहीं है। बोर्ड परीक्षाओं की डेट में बदलाव करना ही होगा। 5 से 10 मार्च के बीच ये एग्जाम शुरू कराए जा सकते हैं। फिलहाल डेट डिसाइड नहीं की गई है। जल्द ही तारीख को लेकर भी फैसला ले लिया जाएगा।

राजस्थान बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली उच्च माध्यमिक, उच्च माध्यमिक (व्यावसायिक), वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा 20 फरवरी 2025 और माध्यमिक, माध्यमिक (व्यावसायिक), प्रवेशिका परीक्षा में करीब 20 लाख स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है।

तारीखों में बदलाव के कारण 

  • बोर्ड के अनुसार-10वीं व 12वीं में करीब बीस लाख स्टूडेंट्स शामिल होते हैं। इन परीक्षाओं के लिए बडे़ स्तर पर तैयारी करनी होती है। स्कूलों व टीचर्स की सहभागिता भी इसमें पूरी तरह होती है। स्कूलों में विशेष सीटिंग अरेंजमेंट होते हैं।
  • रीट-2024 में भी दस से 12 लाख कैंडिडेट शामिल होने के आसार हैं। यह लेवल-1 और लेवल-2 के लिए दो पारियों में होगी। इसके लिए भी तैयारी बडे़ स्तर पर होती है। इसके लिए सीटिंग अरेंजमेंट के साथ स्टाफ की नियुक्ति भी की जाती है।

 

 

 

 

Source : DB 

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!