जिला स्तरीय प्रतियोगिता भाग लेने खिलाड़ियों के लिए खेल पोशाक एवं बसों की व्यवस्था करवाने की मांग को लेकर जिला प्रमुख को दिया ज्ञापन

डीपी न्यूज नेटवर्क,भटेवर,कन्हैयालाल मेनारिया। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला एवं शारीरिक शिक्षक प्रारंभिक शिक्षा वाकपीठ के जिला अध्यक्ष विजय मेनारिया ने जिला प्रमुख उदयपुर ममता कुंवर के नाम ज्ञापन देकर जिला स्तरीय प्राथमिक ( 11 वर्षीय आयु वर्ग) विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता हेतु बजट आवंटन करवाने की मांग की है ज्ञापन में बताया गया कि कोरोना काल के पूर्व तक जो प्राथमिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती थी उनमें सभी पंचायत समितियां के द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के खेल पोशाक एवं आने जाने हेतु परिवहन की व्यवस्थाएं संबंधित पंचायत समिति द्वारा की जाती रही है परंतु वर्तमान में जिला स्तरीय प्रतियोगिता जो की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धनेरिया ब्लॉक मावली में दिनांक 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक आयोजित की जानी है इसमें कई सारी पंचायत समितियां द्वारा राशि जारी करने एवं बसों की व्यवस्था करने में आनाकानी की जा रही है । जिला मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि जिला प्रमुख से हस्तक्षेप करने की मांग की गई है कि वह समस्त पंचायत समितियां को इस प्रतियोगिता हेतु खिलाड़ियों के लिए खेल पोशाक एवं आने जाने की बसों की व्यवस्था करवाने के आदेश एवं निर्देश जारी करावे। ताकि संपूर्ण जिले के राजकीय विद्यालयों के कक्षा 5 तक के 11 वर्षीय नन्हे मुन्ने बालक बालिका को अपनी खेल प्रतिभा के विकास का संपूर्ण अवसर मिल सके। ज्ञापन देने के दौरान जिला खेलकूद संचालन समिति के संयुक्त सचिव युगल किशोर शर्मा ,प्रारंभिक शिक्षा शारीरिक शिक्षक वाकपीठ के जिलाध्यक्ष विजय मेनारिया , प्रवीण कुमार जैन, दीपक भानावत आदि मौजूद रहे

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!