ट्रांसपोर्ट ऑर्गनाइजेशन की दुकान पुनः संस्था को सुपुर्द करने पर अनुज्ञधारी का हुआ भव्य सम्मान 

डीपी न्यूज नेटवर्क,उदयपुर,कन्हैयालाल मेनारिया । दी उदयपुर ट्रांसपोर्ट ऑर्गनाइजेशन उदयपुर के आमजन में हर तरह से जन सहयोग के लिए एवं संस्था के हितों के लिए बहुत ही सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभाता रहा है । इसी कड़ी में आज संस्था के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणावत ने बोहरा गणेश रोड लाइंस के प्रोपराइटर बाबू लाल चौधरी ने अपनी प्रतिष्ठान संस्था से अनुज्ञा पर ले रखा था । परन्तु अब उन्हें दुकान की आवश्यकता न होने पर संस्था को सुपुर्द कर दी जिस पर सरंक्षक पुष्पराज मेहता, अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणावत, सहमंत्री मनप्रीत सिंह, पशुपति पुरोहित, कैलाश पूर्बिया, धर्मपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह एवं समस्त सदस्यों ने मिलकर बाबु लाल चौधरी को घोड़े पर बिठा कर फूल और माल्यार्पण कर सम्मान एवं स्वागत किया

संस्था प्रवक्ता हेमेन्द्र सिंह दवाणा ने धन्यवाद करते हुए बताया कि पिछले तीन वर्षों से लगातार संस्था अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणावत द्वारा अपनी पूरी सक्रियता से संस्था हितों को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंद व्यवसायिक दुकानो का अलॉटमेंट किया जाएगा और संस्था के साथ साथ ट्रांसपोर्टर एवं ट्रक मालिको को व्यवसाय में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से काम कर रहे है । संस्था परिसर को व्यसन मुक्त बनाने एवं धार्मिक गतिविधियों से लोगो को जोड़कर मानसिक शांति के लिए काम कर रहे है । साथ ही संस्था में हजारों पेड़ पौधे लगाकर संस्था को पर्यावरण के दृष्टिकोण हराभरा बनाया जा रहा है ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!