सिंघानिया लॉ कॉलेज, उदयपुर में संविधान दिवस मनाया गया 

डीपी न्यूज नेटवर्क,उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । प्रताप नगर स्थित सिंघानिया लॉ कॉलेज, उदयपुर में संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संविधान निर्माता डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी के माल्यार्पण से किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं मुख्य वक्ता संस्था के प्रबंध निदेशक डॉ0 अशोक आचार्य थे। मुख्य वक्ता ने बताया कि भारत में लोकतंत्र की सफलता के पीछे भारत के लोगों की संविधान के प्रति निष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना है। आज राष्ट्र कई नवीन चुनौतियों का सामना कर रहा है, लेकिन भारत अपने सशक्त लोकतंत्र की वजह से सभी चुनौतियों का मजबूती से सामना कर विजय हो रहा है। हम सभी को संविधान पर विश्वास करना चाहिए तथा राष्ट्र को सशक्त करने में सहयोग करना चाहिए। संविधान ही हमारी भावी पीढ़ियां की रक्षा कर सकता है। कार्यक्रम में कॉलेज के विद्यार्थियों सोनिया, श्रवण, पूरण, भाग्यश्री, मोनिका औरद   प्रियंका ने भी संविधान पर अपनी प्रस्तुतियॉ दी। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज के प्राचार्य डॉ0 भूपेन्द्र कुमावत ने दिया। कार्यक्रम में कॉलेज के शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक सदस्य उपस्थित थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!