मेनारिया दर्पण न्यास उदयपुर द्वारा 13वा सम्मान समारोह आयोजित

डीपी न्यूज नेटवर्क,बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया  । वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के भटेवर में मेनारिया दर्पण न्यास द्वारा रविवार को समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मान किया गया। भटेवर के वेदप्रिया विद्यापीठ विद्यालय में मेनारिया दर्पण न्यास उदयपुर द्वारा तेरहवाँ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना व दीप प्रज्वलित कर किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता पूर्व एमएलएसयू छात्र संघ अध्यक्ष खुबिलाल मेनारिया ने की, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व राणा प्रताप संस्थान के एमडी गणपतलाल मेनारिया थे, विशिष्ट अतिथि के क्रम में समाज के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज पानेरी, महामंत्री भरत मेनारिया, धीनवा, कोषाध्यक्ष ओंकारलाल मेनारिया, गवारड़ी, वरिष्ठ अधिवक्ता हुक्मीचंद सांगावत, पूर्व सरपंच मेनार ओंकारलाल भलावत, समाजसेवी मोतीलाल भट्ट, पूर्व उपप्रधान मोहनलाल मेनारिया, उपप्रधान रोशन मेहता, गोपीलाल मेनारिया, वल्लभनगर जोन के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश रामावत, मंत्री यशवंत धर्मावत, म.प्र. जॉन के उपाध्यक्ष प्रकाश पुरोहित, मंत्री डमरलाल नागदा, गिर्वा जोन के उपाध्यक्ष अर्जुनलाल मेहता, मंत्री भूपेश मेनारिया एवं चित्तौड जोन के उपाध्यक्ष दशरथ मेनारिया, मंत्री सत्यनारायण शर्मा, सीआर भरत व्यास, प्रेमशंकर रामावत सहित अन्य थे। मेनारिया दर्पण न्यास के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं द्वारा सभी अतिथियों का मेवाड़ी पगड़ी व ऊपरना पहना कर स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन मेनारिया दर्पण न्यास महासचिव व न्यासी रविशंकर मेहता ने किया।

अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण मेनारिया ने बताया कि समारोह में कक्षा दसवीं एवं 12वीं में 80 प्रतिशत एवं उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 72 विद्यार्थियों को 76150 रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 12वी के 44 विद्यार्थियों को एवं 10वी के 28 विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार दिया गया, शेष 188 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह देकर के सम्मानित किया गया। रविशंकर मेहता ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के कुल 260 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। रामचंद्र मेनारिया की स्मृति में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डालचंद मेनारिया, चित्तौड़गढ़ को भी ₹5100 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संस्कृत में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले समाज की 3 लड़कियों एवं 3 लड़को को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में समजनन ने चित्रकूट नगर, उदयपुर में समाज के हॉस्टल निर्माण को मूर्त देने के लिए आह्वान किया गया। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गणपत लाल मेनारिया व वरिष्ठ अधिवक्ता हुक्मीचंद सांगावत ने कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह बच्चों के हौसला अफजाई मे मिल का पत्थर साबित होगा। बच्चे हमारे भविष्य की नीव है, नींव जितनी मजबूत होगी उतनी जड़े हमारे देश की मजबूत होंगी। परीक्षाएं भविष्य को निखारने व आगे बढ़ने का मार्ग दिखाती है। नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज पानेरी ने कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह बच्चों की प्रतिभा को और निखारने व उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्णय लेने के लिए बेहतर माध्यम है और अभी हाल ही में संपन्न हुए चुनाव को लेकर सभी समाजजनों का आभार जताया। उन्होंने कहा की प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजित करने से समाज के विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन होता है। इससे समाज की प्रतिभाओं में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष खुबिलाल मेनारिया ने समाज के प्रतिभावान छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए अपना लक्ष्य अर्जित करने के लिए हमेशा आगे बढ़ने के बारे में जानकारी दी। सम्मान समारोह में स्थानीय पदाधिकारियो व वरिष्ठजनों ने भी संबोधित किया।

इस कार्यक्रम के घनश्याम, पूरण, मदनलाल, हेमन्त, अनिल, ब्रजेश, प्रकाश, पंकज, मुकेश एवं संजय मेहता सहयोगी रहे। कार्यक्रम में करीब 200 गांवो से अभिभावकगण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!