जंगल सफारी पार्क वन क्षैत्र में ईको ट्रेल का आयोजन हुआ

डीपी न्यूज नेटवर्क,ओमप्रकाश सोनी । उपवन संरक्षक उदयपुर श्री मुकेश सैनी ने बताया कि वन विभाग एवम डब्ल्यू डब्ल्यू एफ- इंडिया उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 24 नम्बर 2024 को ईको ट्रेल एवं फोटो वाक का आयोजन हुआ ।

कार्यक्रम का आयोजन डब्ल्यू डब्ल्यू एफ- इंडिया के प्रभारी अधिकारी अरुण सोनी के मार्गदर्शन मे हुआ। सोनी ने बताया की रजिस्ट्रेशन के माध्यम से 5 वर्ष से 70 वर्ष तक के लगभग 60 से अधिक उदयपुर वासियों द्धारा भाग लिया। आज कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि डॉ निहाल चंद्र जैन सेवानिवृत्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक राजस्थान द्वारा पक्षियों एवं पेड पोधो के बारे मे कई तथ्यों पर विशेष जानकारी सभी के साथ साझा कि गई।

उपवन संरक्षक उदयपुर श्री मुकेश सैनी ने बताया की इको ट्रेल एवम इस तरह के विशेष कार्यक्रम एक बहुत अच्छा माध्यम है जिससे की सभी को जानकारी मिलने के साथ साथ शहरवासियों मे पर्यावरण एवं वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जागरूकता आई है साथ ही वन विभाग और डब्ल्यू डब्ल्यू एफ इंडिया के प्रयासों के माध्यम से दिन प्रति दिन इसमें भाग लेने वाले लोगो की संख्या मे बढ़ोतरी हो रही है जो की कार्यक्रम की सफलता का एक अच्छा सूचक है ।

इंडियन पैराडाइज फ्लाईकैचेर, इंडियन गोल्डन ओरियोल, लार्ज कुक्कुश्राइक, सिनिरियस टिट, टिकल्स ब्लू फ्लाईकैचर, नॉब बिल डक, इंडियन कार्मोरैंट, ब्लैक काइट, कॉपरस्मिथ बारबेट, इंडियन ग्रे हॉर्नबिल, कॉमन आयोरा, कूटस, ब्लैक ड्रोंगों एवम ग्रेटर कोकल सहित करीब 30 प्रकार से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों एवम वन्यजीवों के बारे मे जानकारी पक्षी विशेषज्ञ हितेश श्रीमाल एवम सुरेश पालीवाल, एवं लगभग 20 से अधिक वनस्पतियों की जानकारी हितेश श्रीमाल द्वारा उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम मे पक्षी प्रेमी लोकेश तलरेसा, शफीक अहमद, असिस्टेंट प्रोफेसर रणवीर सिंह शेखावत, माला कुंद्रा, मंजरी आर्या एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!