दोस्त ने दोस्त की हत्या : दो दिन से गायब युवक का शव दोस्त के घर से बिस्तरों के नीचे दबा मिला; घर से बदबू आने पर पता चला

डीपी न्यूज नेटवर्क । दो दिन से घर से लापता युवक का शव उसके दोस्त के घर में बिस्तरों के नीचे दबा मिला। युवक के कपड़े खून से लथपथ हुए थे। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने पर पुलिस, डीएसटी, एमओबी टीमें मौके पर पहुंची। घटना बालोतरा जिले के बायतु थाने के पनावड़ा गांव की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बायतु हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने मर्डर का अंदेशा जताते हुए आरोपी दोस्त की तलाश शुरू कर दी हे। ऐसा बताया जा रहा है कि मृतक उधारी के रुपए लेने के लिए आया था। इसके बाद अनबन होने पर मर्डर कर दिया। हालांकि पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच-पड़ताल की जा रही है।

पुलिस के अनुसार पचपदरा थाने के जानियाना गांव निवासी तगाराम (36) पुत्र वजाराम 17 नवंबर को घर से निकला था। इसके बाद वापस घर नहीं लौटा था। परिजनों ने तगाराम की तलाश शुरू की थी। लेकिन मिला नहीं। मंगलवार को शाम के समय में पनावड़ा गांव में एक घर से बदबू आ रही थी। इस पर ग्रामीणों ने आसपास देखा, लेकिन कुछ नहीं मिला।

इसके बाद बायतु पुलिस को सूचना दी गई। बंद पड़े घर के अंदर देखा तो बिस्तरों के नीचे एक युवक का शव मिला। उसके जेब से आईडी प्रूफ देखा तो वह तगाराम का था। पुलिस ने उच्चाधिकारियों को बताया। मौके पर एफएसएल, एमओबी, डीएसटी और बायतु डिप्टी मौके पर पहुंचे। घटना स्थल से सबूत जुटाए गए।

डीएसपी शिव नारायण चौधरी ने बताया- घर में एक युवक का शव मिला। उसकी शिनाख्त तगाराम के रूप में हुई है। उसका पनावड़ा गांव निवासी सुरेश कुमार ने मर्डर कर अपने ही घर के बिस्तरों में युवक के शव को छुपा दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को बायतु हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। परिजनों की रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।

मृतक के पिता व छोटा भाई हरियाणा में सत साहेब के आश्रम में होने से मौके पर नहीं पहुंच पाए। ऐसे में पुलिस ने शव को बायतु अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाकर जांच पड़ताल शुरू की। मृतक का दोस्त भी फिलहाल गायब बताया जा रहा हैं। ऐसे में प्रारंभिक तौर पर पैसों के लेनदेन को लेकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन परिजनों के पहुंचने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

वहीं पुलिस फरार दोस्त को पकड़ने के प्रयास में लगी हुई है। मृतक कमठा मजदूरी का काम करता है। कारीगर के साथ हेल्पर का काम करता है। फिलहाल पुलिस टीम जांच करन के साथ आरोपी की तलाश कर रही है। इसके बाद पुलिस टीम पूरे मामले का खुलासा करेगी।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!