दिपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित

डीपी न्यूज नेटवर्क,आसपुर । चौबीसा समाज के परिवारों का दीपावली और स्नेह मिलन समारोह नटवरलाल जी चौबीसा के निवास पर आयोजित हुआ। जिसमें आसपुर में निवासरत 15 परिवारों ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया सर्वप्रथम भगवान परशुराम और राम जी की आराधना के बाद श्रीमान नटवरलाल जी की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत हुई जिसमें सभी पधारे हुए आगंतुकों ने अपने-अपने विचार प्रकट किए और आने वाले समय में चौबीसा समाज आसपुर इकाई गठन करने और संगठित होकर के आसपुर में समाज का विस्तार करने पर बल दिया और मातृ शक्ति ने भी अपने अपने विचार प्रकट किए।इस अवसर पर ललित चौबीसा, विकास चौबीसा, अर्जुन चौबीसा,पंकज चौबीसा,जलज चौबीसा, अरविंद चौबिसा,पुष्पेंद्र चौबीसा,मनोज चौबीसा, विजेंद्र चौबीसा, यज्ञनेश चौबीसा, योगेश चौबीसा, मोहित चौबीसा , पावन चौबीसा सहित मातृशक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पंकज चौबीसा ने किया और आभार विकास चौबीसा ने जताया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!