दिनदहाडे बरोलजी मंदिर में सोने की चैन चोरी करने वाली अन्य दो फरार महिला अभियुक्ता गिरफ्तार

झल्लारा,नितेश पटेल । दिनदहाडे बरोलजी मंदिर में सोने की चैन चोरी करने वाली अन्य दो फरार महिला अभियुक्ता को झल्लारा पुलिस ने गिरफ्तार किया।
18 जून को प्रार्थी मोडजी पुत्र भाणजी पटेल निवासी श्यामपुरा थाना सेमारी ने उपस्थित थाना हो एक लिखित रिपोर्ट दी जिसमे बताया की 14 जून को करीब 11 बजे मे व मेरी पत्नि भुरी बाई पटेल निवासी श्यामपुरा थाना सेमारी सलुम्बर हॉस्पीटल मे दांतो का ईलाज कराने जा रहे थे तो बीच मे बारोल जी का मंदिर आता है वहा हम पति पत्नि दोनो दर्शन करने गये।जहा दर्शन कर मंदिर के चारो तरफ राउण्ड कर रहे थे तब मेरी पत्नि ने मुझे बताया की मेरे गले में सोने की चैन नही है मेरी पत्नि की चैन किसी अज्ञात व्यक्ति ने चुरा ली है,कानूनी कार्यवाही करावे।
झल्लारा थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार ने बताया की उच्च अधिकारियों के सुपरविजन मे थाना हाजा पर टीम गठीत की गई थी।गठीत टीम द्वारा पुर्व मे 22 जुन को दुर्गा उर्फ लक्ष्मी (44)कालबेलिया पत्नि स्वर्गीय रामलाल कालबेलिया निवासी रूपनगर कच्ची बस्ती वार्ड नम्बर 17 थाना सुखेर व उसकी पुत्री आशा (24) पत्नि बोबीन कालबेलिया काईन हाउस धोल की पाटी डाकन कोटडा थाना सविना को गिरफ्तार किया गया व अन्य दो फरार अभियुक्ता दाखु (53) पत्नी धन्ना कालबेलिया निवासी प्रेमनगर देवपुरा थाना जावरमाइंस ( दुर्गा उर्फ लक्ष्मी की बहन) व पुजा (26) पत्नी अरविंद कालबेलिया निवासी पाराई थाना परसाद ( दुर्गा उर्फ लक्ष्मी की पुत्री) को इमरोजा गठित टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।अभियुक्ता द्वारा 14 जून को बारोलजी मंदिर परिसर व बावडी मे सोने की चैन तोडने की वारदात कबुली है।
टीम सदस्य:-
पु.उ.नि. एसएचओ झल्लारा परमेश्वर पाटीदार,हैड कानि. कल्पेश पाटीदार,मनोहर सिंह,कानि.गणेशाराम,प्रवीण सिंह,महिला कानि. कमला,रीना,थाना झल्लारा।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!