कैम्प विद्या का समापन

बांसडा, कन्हैयालाल मेनारिया । एजुकेट गर्ल्स संस्थान द्वारा तारावट गांव के भील बस्ती में कैम्प विद्या का कार्यक्रम के अंतर्गत अनामांकित व ड्रॉपआउट बालक बालिकाओं को पढ़ाया जा रहा था ,जिसका आज ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद विद्यालय पुनः संचालित होने के कारण कैम्प विद्या का समापन किया गया,तथा उन बच्चो को स्कूल से जोड़ने के लिए उनके माता पिता से बातचीत की जिसमे कैंप में आ रहे बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे, सभी बच्चों के दस्तावेज बनाकर विद्यालय में नामांकन कराने का निर्णय लिया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीण ,जनप्रतिनिधि और एजुकेट गर्ल्स संस्थान के इंपैक्ट निलेश सुथार, क्षेत्रीय समन्वयक विनोद वैरागी उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!