सालवी समाज महासभा कार्यकारणी का किया विस्तार 

डीपी न्यूज नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । मेवाड सालवी समाज महासभा के साठ खेडा, फतह नगर कार्यकारणी का किया विस्तार।इस दौरान समाज से गणमान्य जन की उपस्थिति मे अध्यक्ष पद पर मोहन लाल पीपावास, उपाध्यक्ष शॅकर लाल, महासचिव बद्री लाल पलाना, सचिव रतन लाल पीपावास, कोषाध्यक्ष माधव लाल, शिक्षा मंत्री हजारी लाल, संगठन मंत्री उदय लाल, शंकर लाल, व कानून मंत्री पन्नालाल ,खेल मंत्री श्याम लाल, सह सचिव महेंद्र सालवी मावली, के साथ ही संरक्षक मनोनीत किये गये,जिसमें गणेश लाल, उदय लाल, शंकर लाल, मादू लाल, छोगा लाल, देव, सोहन लाल, मोहन लाल, सोहन लाल, भगवान लाल को मनोनीत कर समाज मे चंहू मुखी विकास की ओर पुरी लगन, तन मन धन से सहयोग करते हुए समर्पित रहने तथा समाज मे चेतना व जागरूकता लाने का आहवान किया गया।

उक्त कार्यकारणी का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा तथा इस दोरान मात्रि कुंडियां मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष लीलाधर सालवी, सहित सभी मनोनीत पदाधिकारीगण को साफा पहनाकर सम्मान किया गया। छात्र छात्राओ के लिऐ उदयपुर में छात्रावास निर्माण को मुख्य विषय रखते हूऐ जिले से हर एक सालवी समाज के व्यक्ति को तन मन धन से सहयोग करने का आहवान किया गया। साथ ही सामाजिक कुरितियों का त्याग व शिक्षा के क्षेत्र मे आगे बढने बढाने की अपील की गई। समय समय पर सामुहिक विवाह के आयोजन हों ताकि आर्थिक भार से समाज के लोग बच सके।

इस दोराज गणमान्य जन, उदय लाल पूर, हीरा लाल गंगरार, रामचन्द्र जाशमा, शंकर लाल गुरजनियां, रमेश चंद्र पुजारी मात्रि कुंडियां, शंकर लाल सेजकरिया, राम लाल पूर भीलवाडा, आदि उपस्थित थे। संचालन बद्री लाल सालवी पलाना द्वारा किया गया।

1
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!