बीएपी नेता के होटल पर छापेमारी, अवैध शराब बरामद,3 गिरफ्तार

डूंगरपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क । कोतवाली थाना पुलिस ने बीएपी के प्रदेश प्रभारी सामान्य वर्ग दिग्विजय सिंह के होटल पर छापेमारी में अवैध शराब बरामद की है। होटल पर ग्राहकों को बैठाकर शराब परोसी जा रही थी। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि थाने का हिस्ट्रीशीटर प्रदेश प्रभारी दिग्विजय सिंह की तलाश की जा रही है। कोतवाली थानाधिकारी भगवानलाल ने बताया कि चौरासी विधानसभा उपचुनाव को लेकर अवैध शराब पर अंकुश लगाने कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत पुलिस को सूचना मिली कि अस्पताल रोड पर होटल हवेली में ग्राहकों को बैठाकर शराब परोसी जा रही है। इस पर थानाधिकारी भगवानलाल के साथ एसआई अमृतलाल, हेड कॉन्स्टेबल मोहनलाल सिंह, तेज़बहादुर सिंह, जितेंद्र सिंह, पंकज की टीम ने लक्ष्मीनगर कॉलोनी में स्थित होटल हवेली पर छापेमारी की। इस दौरान होटल पर ग्राहकों को बैठाकर शराब पिलाई जा रही थी। पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। तलाशी के दौरान होटल से 3 कार्टून बियर, अंग्रेजी शराब के 34 पव्वे बरामद किए है। होटल पर शराब को लेकर कोई लाइसेंस भी नहीं था। पुलिस ने आरोपी गजेंद्र सिंह (45) पुत्र कुबेर सिंह शक्तावत राजपूत निवासी चंदोडा थाना सेमारी सलूंबर, किरण (33) पुत्र लक्ष्मण गरासिया निवासी साबली थाना बिछीवाड़ा, बाबूलाल (28) पुत्र मानसिंह हरमोर मीणा निवासी पालसेपुर थाना सराडा सलूंबर को गिरफ्तार किया है। वही मामले में आरोपी होटल मालिक दिग्विजय सिंह पुत्र महेंद्र सिंह राजपूत निवासी करेलिया दोवड़ा की तलाश की जा रही है। दिग्विजय सिंह कोतवाली थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।

2
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!