दीपावली पर खूब बरसा धन सुबह से ही बाजार में पहुंचे लोग देर रात तक खरीदारी 

डीपी न्यूज नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । दीपावली को उपखंड क्षेत्र में बाजार रंग बिरंगी लाइटों आर्टिफिशियल फूलों से सज गए वहीं घरों को भी लाइट के अलावा अलग-अलग सजावटी सजाया गया लोगो में इस बार घर सजाने के नए-नए आइटम खरीदने का क्रेज दिखा मुख्य चौराहे से लेकर जगह-जगह दुकानों के बाहर व्यापारियों ने आकर्षक स्वागत द्वार सजाए गए। बाजार में खरीदारी करने वालों की पूरे दिन चहल पहल रही जगह-जगह मिठाइयों, पटाखों की दुकान सजी थी। युवतियों ने घर के आंगन को पीली मिट्टी से लिप कर रंगोली बनाई। शाम को घरों के आंगन छत पर दीपक जलाकर पूजा अर्चना की गई। बच्चों ने पटाखे छोड़कर दीपावली मनाई। मंदिरों पर दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। नगरपालिका की ओर से मुख्य चौराहे पर स्वागत द्वार लगाए गए मावली के सभी मंदिरों पर डेकोरेशन करवाया गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!