जल वितरण कमेटी की बैठक आयोजित : सोम कागदर बांध से रबी फसल के लिए किसानों को 10 नवंबर से मिलेगा पानी
ऋषभदेव,डीपी न्यूज नेटवर्क। सोम कागदर बांध से रबी की फसल के लिए किसानों को पानी देने के लिए जल वितरण की बैठक सोमवार को आयोजित की गई । जिसकी अध्यक्षता अभियंता हेमंत पांडे पांडे ने की। बैठक में ऋषभदेव तहसील के कल्याणपुर, बिछीवाडा, मसारो की ओबरी,कागदर,ढेलाणा, बरना, गुमानपुरा, श्यामपुरा, घोडासरभोराई सभी पंचायतो के काश्तकारो ने भाग लिया, काश्तकारो ने धोरो की मांग रखी, धोरो का निर्माण पक्का करना, सोम कागदर नहर का पानी सभी काश्तकारो को मिलना और अंतिम टेल तक पहुंचाने के बारे में काश्तकारो ने अपनी मांगे रखी साथ ही एनएच -8 पर सोम कागदर नहर के पूल को ठीक करने की मांग की गई। संभागीय आयुक्त ने अधिकारीयो को एस्टीमेट बनाकर भेजने की बात कही । काश्तकारो को जल वितरण की समय सारणी और समस्या का समाधान किया गया । नहर संचालन कार्यक्रम निम्नानुसार तैयार किया गया जिसमें ओरवण ,प्रथम पाण, द्वितीय पाण,तृतीय पाण क्रमश: 10.11.24 से 12.12.2024 तक कुल 33 दिवस,21.12,24 से 12.01.25 तक कुल 23 दिवस एवं 20.02.25 से 04.03. 25 तक कुल 14 दिवस के लिए नहर खोली जानी प्रस्तावित की गई।
देपूर, रामपुर, कानपुर एवं अमरपुरा माईनर उपरोक्त अवधि में बंद रहेगी। बैठक में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त सीआर देवासी, अधीक्षण अभियंता मनोज जैन,अतिरिक्त संभाग्य आयुक्त देवासी, कनिष्ठ अभियंता रोशन लाल डामोर ,पंचायत समिति सदस्य देवीलाल मीणा, कुशल अहारी वह भाजपा देहात महामंत्री नारसिंह मीणा उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार मीणा सहित सभी पंचायत के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन ऋषभदेव सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता दिपक जैन ने किया। नहरों साफ- सफाई व पूल को ठीक करने की मांग भा.ज.पा देहात ऋषभदेव उपाअध्यक्ष राजेंद्र कुमार मीणा अतिरिक्त संभाग की आयुक्त से माँग रखी।
