धन्वंतरि दिवस पर आयुर्वेदाचार्यों का किया सम्मान
डीपी न्यूज नेटवर्क,मावली, ओमप्रकाश सोनी । पतंजलि स्टोर पर भगवान धन्वंतरि दिवस मनाया गया जिसमें महंत श्री 1008 शरद मुनी उदासीन आश्रम मोरवी गुजरात एवं 1008 महंत श्री अमृत दास उदासीन आश्रम सालेरा खुर्द द्वारा भगवान धन्वंतरि का पूजन किया एवं प्राणी मात्र के स्वस्थ रहने की कामना की ।
पूजन कार्यक्रम के बाद क्षेत्र के सभी प्रमुख आयुर्वेदाचार्यों डॉ. रमेन्द्र कुमार शर्मा, डॉ. टीना वर्मा, डॉ सांवरमल कुमावत, डॉ.उतरा वैष्णव का सम्मान किया।
कार्यक्रम में विजेश पालीवाल, निलेश खटवड़, विरेन्द्र सिंह, प्रतीक पालीवाल, राकेश जैन, हर्षित पालीवाल सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
