महावीर इंटरनेशनल द्वारा नेकी की दीवार का कार्यक्रम आयोजित
डीपी न्यूज़ नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । उपखंड क्षेत्र के फतहनगर में रविवार को रोडवेज बस स्टेशन पर नेकी की दीवार खुशियों का बाजार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यहां छोड़ जाएं जो आपकी जरूरत का है यहां से ले जाएं के अनुरूप चला। संस्थान के सदस्यों एवं नगरवासियों के सहयोग से लगभग 600 से भी ज्यादा जरूरतमंद लाभान्वित हुए जिन्हें 3000 से अधिक वस्त्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य लाभार्थी सेठिया परिवार था व अन्य लाभार्थी भावांशु सुराणा, नगरवासी, संस्थान के सदस्य आदि थे। कार्यक्रम के दौरान नगर के बंशीलाल कुमावत, धर्मेश चपलोत, हिम्मत लाल तातेड, राकेश चपलोत, दीपक वैष्णव,संस्थान के अध्यक्ष अजय जैन, सचिव अभिषेक भंडारी, कोषाध्यक्ष नरेश मंडोवरा, आशीष जैन, निलेश पोखरना, अनिल आगाल, बालमुकुंद खंडेलवाल, शैलेष धर्मावत, दिनेश गर्ग, महावीर हिंगड़, भावांशु सुराणा, भूपेंद्र सिंयाल, आयुष तातेड, अखिलेश बाबेल, रोहित कटारिया, अनुकूल गौड़, मनन सेठिया, प्रणित जैन आदि उपस्थित थे।
