मेनार में 26वा श्री अम्बामाता पशुमेला ◆ मेले में दूर दराज से पहुँचने लगे है मेलार्थियों, मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू

  • त्यौहारी सीजन को देखते हुए मेलार्थियों ने की खरीदारी, मेले में व्यापारियों व पशुओं के आने का क्रम जारी 

डीपी न्यूज नेटवर्क,वल्लभनगर,कन्हैयालाल मेनारिया । ग्राम पंचायत मेनार में चल रहे 26वे आठ दिवसीय श्री अंबामाताजी पशुमेले में शनिवार को दूर-दराज गाँवो से मेलार्थी मेले में पहुँचने शुरू हो गए है। साथ ही व्यापारियों का दुकानें सजाने के क्रम भी जारी है। दूसरे व तीसरे दिन भी व्यापारी दुकानें सजाने में रहे। इधर, दिन में बढ़ते हुए ग्रामीणों को देखते हुए चकरी, डोलर और सर्कस, प्यारेलाल वालो ने दिनभर मनोरंजन के साधनों से मेलार्थियों का खूब आनंद दिलाया। त्यौहारी सीजन नजदीक होने से महिलाओं ने पशुओं के लिए बेड़े की खरीद करती हुई नज़र आयी। ग्राम विकास अधिकारी मेनार प्रभूलाल यादव और उपसरपंच मांगीलाल सिंगावत ने बताया कि मेले में सभी व्यापारियों को साफ सफ़ाई का ध्यान रखने के बारे में हिदायत दी गयी और जगह-जगह कचरा पात्र रखे है उनमे ही कचरा डालने के बारे में कहा गया। इधर शाम होते होते मेलार्थी पहुँचने शुरू हो गए जो देर रात तक जारी रहे। जिसमें रुण्डेड़ा, वाना, बांसड़ा, बाठरड़ा खुर्द, खरसान, भटेवर, ईंटाली, रोहिड़ा, गवारड़ी, नवानिया, वल्लभनगर, खेरोदा, विजयपुरा, तारावट, किकावास सहित अन्य गाँवो से देर रात तक लोगो का आना-जाना रहा।

वही 31 अक्टूबर को दीपावली और 29 अक्टूबर को धनतेरस के होने से लोगो ने मिठाई और घरेलू सामानों की ख़रीददारी की, साथ ही छोटे छोटे बच्चों की मांग पर उनके अभिभावकों ने बच्चों के खिलौने दिलाये। मेले को लेकर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। खूंटा पर्ची के नारायणलाल दियावत ने बताया कि मेले में पशुओं का आना शुरू हो गया है। मेले में अब तक 150 पशु खरीद-फरोख्त के लिए आ चुके है। मेले की ग्राम विकास अधिकारी प्रभुलाल यादव, ग्राम पंचायत मेनार सरपंच प्रमोद कुमार, उपसरपंच मांगीलाल सिंगावत, वार्ड पंच प्रेम पांचावत, दयाशंकर लुणावत, प्रेम बाई, पारस मीणा, विक्रम सुथार, हुक्मीचंद सुथार, संजय मेघवाल, प्रतिनिधि ऊँकारी बाई अम्बालाल रूपावत, ललिता जीवन दावोत, रमा नरेशगिरी गोस्वामी, राखी राजकुमार मेनारिया सहित ग्रामीण सारी व्यवस्थाओ को देख रहे हैं।

ग्राम पंचायत द्वारा मेले में पशुओ के लिए टीकाकरण, चिकित्सा व्यवस्था, बिजली, पानी, मोटरसाइकिल और कार पार्किंग व्यवस्था की गई है। व्यापारियों व मेलार्थियों की सुरक्षा को लेकर पूरा मेला सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस थाना खेरोदा से एसआई लक्ष्मण सिंह, जवान नितेश, कमलेश, प्रदीप व पशुपालन विभाग से पशु चिकित्सा अधिकारी मेनार सुमन मीणा, दरोली पशु चिकित्सक डॉ. विकास मीणा, नागेंद्र सिंह 24 घंटे मय टीम तैनात हैं।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!