भाजपा सांसद व फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत का वल्लभनगर विधायक डांगी ने किया डबोक एयरपोर्ट पर स्वागत 

डीपी न्यूज नेटवर्क,वल्लभनगर,कन्हैयालाल मेनारिया । हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से सबसे चर्चित भाजपा सांसद व फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत शनिवार को तीन दिवसीय उदयपुर प्रवास पर पहुंची, जहां डबोक एयरपोर्ट पर वल्लभनगर विधायक उदय लाल डांगी ने स्वागत किया, सांसद रनौत व विधायक डांगी की शिष्टाचार मुलाकात के साथ लंबी चर्चा भी हुई, जिसमें सांसद रनौत ने बताया कि वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के जगत गांव में उनकी कुलदेवी माता जी का मन्दिर है ,जहां पर हर वर्ष दर्शन करने व परिवार संग आती रहती है, जिस पर विधायक डांगी ने कहा कि जगत गांव को आप गोद ले लो ,जिससे वहां पर अधिक विकास कार्य हो सके, जिस पर सांसद रनौत ने भी आश्वासन दिया कि जगत गांव के साथ ओर भी गांवों को गोद लेना पड़ेगा तो वो जरूर लेगी। जिस पर विधायक डांगी ने सांसद रनौत का आभार जताया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!