वाइल्ड विजडम ग्लोबल चैलेंज का राजस्थान राज्य स्तरीय कार्यक्रम संपन्न हुआ

उदयपुर,डीपी न्यूज़ नेटवर्क । डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया उदयपुर संभागीय कार्यालय के प्रभारी अधिकारी अरुण सोनी ने बताया कि डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया द्वारा आयोजित 17 वे वाइल्ड विजडम ग्लोबल चैलेंज का राजस्थान राज्य स्तरीय फाइनल नीरजा मोदी स्कूल उदयपुर की मेजबानी मे सफलतापूर्वक संपन्न हुआ । इस बार राजस्थान मे विभिन्न शहरों के विभिन्न विद्यालयो के 15,300 से भी ज़्यादा विद्यार्थियों द्वारा भाग लिया गया और कई चरणों को पार करते हुए राज्य स्तर 23 टीमो ने भागलिया एवं लिखित क्विज के आधारपर अंतिम पाँच टीमो ने इनसे भागलिया । इसमे से प्रथम रही टीम नेशनल मे राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय वन सेवा से सेवानिवृत मुख्यवन संरक्षक, सदस्य राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण एवं अध्यक्ष ग्रीन पीपल सोसाइटी उदयपुर श्री राहुल भटनागर ने कार्यक्रम मे राजस्थान के विभिन्न शहरों से आए विद्यालयों के प्रतिभागियों के प्रोत्साहित किया एवं विशिष्ट अतिथी सेवानिवृत्त उपवन संरक्षक श्री सुहेल मझबूर एवं श्री प्रताप सिंह चुण्डावत एवं निर्देशिका नीरजा मोदी स्कूल उदयपुर सुश्री साक्षी सोजतिया रहे ,क्विज मास्टर राजस्थान वन सेवा से सेवानिवृत्त अधिकारी, लेखक एवं पर्यावरणविद डॉ. सतीश कुमार शर्मा थे एवं सभी का स्वागत प्रतीक चिन्ह देकर प्रधानाध्यापक नीरजा मोदी स्कूल डॉक्टर बृजराज सिंह बघेला ने किया ।

 

दिल्ली पब्लिक स्कूल सिरोही की प्रिया सिंह और ऐश्वर्य वर्धन ने प्रथम स्थान, सेंट एंथोनी सीनियर सेकेण्डरी गोवर्धन विलास उदयपुर के प्रवर गुप्ता और हिमांशक जोशी द्वितीय स्थान, कैम्ब्रिज कोर्ट वर्ल्ड स्कूल जयपुर के काव्य बुलानी और सार्थक गुप्ता ने तीसरा स्थान, मॉर्डन पब्लिक स्कूल भिवाड़ी के दक्ष भटनागर और हीनल ठाकुर ने चौथा स्थान एवं मयूर स्कूल अजमेर के विवान दधीच और प्रलभ सिंह ने पाँचवा स्थान प्राप्त किया । राजस्थान का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली पब्लिक स्कूल सिरोही करेगी ।

डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इण्डिया द्वारा सभी विजेताओ को प्रशंसा पत्र एवं मोमेंटो से सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत मे सभी का धन्यवाद डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया उदयपुर संभागीय कार्यालय के प्रभारी अधिकारी अरुण सोनी ने किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!