पिकअप ने ट्यूशन से लौट रहे बच्चों को चपेट में लिया, एक की मौत, एक घायल, घटना से सर्व समाज मे आक्रोश, पुलिस ने पिकअप जब्त कर चालक को किया गिरफ़्तार 

सराड़ा,डीपी न्यूज नेटवर्क । सराडा थाना क्षेत्र के सराडा बस स्टैंड पर शुक्रवार शाम करीब 4.30 बजे ट्यूशन से घर लौट रहे 2 बच्चों को एक तेज रफ्तार पिकअप ने चपेट में ले लिया। हादसे में एक मासूम की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य दो मासूम बाल बाल बच गए। पिकअप ने रोड पर कई वाहनों को भी चपेट में लिया।  घटना से सर्व समाज मे आक्रोश व्यापत हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया।ग्रामीणों ने बताया कि पिकअप चालक शराब के नशे में था, जो तेज गति से पिकअप भगा रहा था। उसने दो वाहनों को भी बस स्टैंड पर टक्कर मारी। कुछ ही दूरी पर ट्यूशन से लौट रहे हिमाक्ष (12) पुत्र वेलचंद पटेल व त्याग (8) पुत्र गोविंद पटेल अपने दो अन्य दोस्तों के साथ ट्यूशन से घर लौट रहे थे कि पीछे से आई तेज रफ्तार पिकअप ने दोनों को चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही गांव के दर्जनों लोग एकत्रित हो गए। सराडा पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को सराडा सीएचसी पर ले जाया गया। जहां से दोनों को उदयपुर रेफर किया गया। इधर त्याग पटेल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे का उदयपुर में उपचार जारी है। पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए पिकअप को अपने कब्जे में ले किया और चालक को भी पकड़ दिया। आगे का अनुसंधान जारी है।

इनपुट : विनोद मेघवाल 

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!