प्रेम प्रसंग के चलते युवती को भगाने आए युवकों को परिजनों ने पकड़ा,लड़की चिल्लाई – मारपीट मत करो, सुसाइड कर लूंगी’; तीनों युवक भागे ; ड्राइवर को पीटा

डीपी न्यूज नेटवर्क । नागौर-फलोदी हाईवे पर कैंपर गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। एक दूसरी कैंपर गाड़ी से उसे टक्कर मारी गई। उसमें सवार चालक से मारपीट की गई। इस दौरान तीनों युवक भाग गए और एक युवती सड़क पर गाड़ियों के पास दौड़ती रही। युवती चिल्लाकर बोल रही थी- ‘आप इनके साथ मारपीट मत करो। गाड़ी को भले ही तोड़ दो। अगर आपने इनको नहीं छोड़ा तो सुसाइड कर लूंगी। ‘इसका एक वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रेम-प्रसंग में युवक कैंपर गाड़ी में युवती को भगाकर लेकर जा रहे थे। मामला सोमवार सुबह करीब 10 बजे का है। लोहावट थाना एएसआई शैतानाराम ने बताया- मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल कैंपर ड्राइवर दिनेश को सीएचसी ले जाया गया। वहां से जोधपुर रेफर किया गया। क्षतिग्रस्त कैंपर को जब्त किया गया है। वहीं दूसरी कैंपर में आए लड़की के परिजन उसे लेकर चले गए। दोनों पक्षों ने मामला दर्ज करवाया है। युवती के पिता ने छह लोगों के खिलाफ बेटी को किडनैप करने की कोशिश का मामला दर्ज करवाया है। वहीं, दूसरे पक्ष के कैंपर ड्राइवर ने छह लोगों के खिलाफ मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ करने का मामला दर्ज कराया है।

घायल ड्राइवर ने बताया- सोमवार सुबह भोजाकौर के रहने वाले एक युवक ने केलनसर जाने के लिए उसकी गाड़ी किराए पर ली। युवक ने कहा कि देणोक के पास दो व्यक्तियों को भी साथ में लेना है। देणोक के पास से दो व्यक्ति गाड़ी में बैठे और बताया गया कि ये दोनों साथ चलेंगे।

इसके बाद कहा- बरजासर के पास एक लड़की आएगी, उसे भी गाड़ी में बैठाना है। जब वे बरजासर के पास पहुंचे, तो एक लड़की गाड़ी में बैठने लगी। तब लड़की के परिजन और अन्य लोग बोलेरो और कैंपर गाड़ी लेकर आ गए। उनकी गाड़ी को टक्कर मारकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान तीनों युवक भाग गए और लड़की के परिजनों ने कैंपर में तोड़फोड़ कर मारपीट कर दी।

सूत्रों के अनुसार सोमवार सुबह वीडियो में दिख रही लड़की को भगाने का प्लान था। जिसका उसके भाई को पता चल गया था। लड़की के भाई ने अपने फोन को बहन के फोन से कनेक्ट कर रखा था। उसे अपनी बहन की चैंटिंग और हर मूवमेंट की जानकारी थी। परिजनों ने सुबह लड़की को चाय बनाने के लिए बोला था। वह चाय बनाने चली गई और मौका देखकर भाग गई। उसे लेने तीन युवक कैंपर गाड़ी किराए पर लेकर आए थे।

इसके बाद परिजनों ने एक कैंपर और दो अन्य गाड़ियों से उनका पीछा किया। जिस कैंपर से लड़की भाग रही थी, थाटो की ढाणी, बरजासर सीमा पर उसके आगे अपनी गाड़ियां लगाकर रोक लिया। कैंपर से लड़की को उतारकर लाठियों से कैंपर पर हमला कर दिया। इस बीच मौका पाकर कैंपर में बैठे दोनों युवक भाग गए। युवती के घरवालों ने कैंपर को अपनी कैंपर से टक्कर मारकर और लाठी-डंडों से क्षतिग्रस्त कर दिया। चालक दिनेश के साथ मारपीट की।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!