हत्या का आरोपी सरुपाल के जंगलों से गिरफ़्तार

उदयपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क । उदयपुर की टीडी थाना पुलिस ने हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी फैलीराम ने बताया कि आरोपी भीमा पिता कला निवासी टीडी को सरूपाल के जंगलों से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार प्रार्थी खेमा पिता अंबावा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि 19 अक्टूबर को उसका पुत्र हाजाराम मीणा अपने घर से उसे घर पर खाना खाने के लिए नदी के रास्ते से आ रहा था। तभी नदी में उसे पुत्र हाजाराम के साथ भीमा पिता कला निवासी टीडी ने आपसी कहासुनी के चलते हमला कर दिया। आरोपी भीमा ने धारदार हथियार से उसे पुत्र हाजाराम के सिर पर वार कर दिया। जिससे उसे सिर में गंभीर चोट लगी और वह बुरी तरह घायल हो गया था। इस दौरान हो-हल्ला होने से वह और उसका साथी जीवतराम बीच-बचाव के लिए दौड़े और आरोपी से पुत्र को छुड़वाया। इतने में आरोपी भीमा मौके से भाग गया। इधर, पुत्र हाजाराम की हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए टीमें बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की। जिसे सरूपाल गांव के जंगलों में गिरफ्तार किया गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!