ब्लॉक स्तरीय स्वीप बैठक का हुआ आयोजन

डीपी न्यूज नेटवर्क,जयसमंद,महेन्द्र शर्मा विधानसभा क्षेत्र सलूम्बर 156 के अंतर्गत निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पर्वत सिंह चुण्डावत,स्वीप प्रभारी दिनेश चंद्र पाटीदार के निर्देशन में एवं विकास अधिकारी दयाचंद यादव,सीबीईओ अशोक जोशी,नायब तहसीलदार मदन लाल गर्ग के तत्वावधन में पंचायत समिति सभागार जयसमन्द में ब्लॉक स्तरीय स्वीप बैठक का आयोजन हुआ।बैठक में आगामी विधानसभा उपचुनाव में मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक करने एवं मिशन-75 के तहत मतदान प्रतिशत में वृद्धि के बारे में सभी विभागों के अधिकारियों से उनकी कार्ययोजना के बारे में जानकारी ली गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये गये।स्वीप प्रकोष्ठ सलूम्बर से इन्द्र लाल पंचाल ने स्वीप गतिविधियों के प्रभावी आयोजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।बैठक में महिला एवं बाल विकास अधिकारी प्रकाश चौबीसा,वीरपुरा प्रधानाचार्य नारायण लाल नरसावत,समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी,राजीविका से रामफूल सैनी, स्वीप से कैलाश पांडे एवं समस्त पीईईओ उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!