राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का जिला सम्मेलन झाड़ोल में आयोजित होगा

उदयपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क,ओमप्रकाश सोनी । सम्मेलन की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष लच्छीराम गुर्जर ने अलग अलग समितियां बनाकर कार्य का बंटवारा कर सम्मेलन को सफल बनाने हेतु पूरे प्रयास करने के निर्देश दिए । जिलाध्यक्ष लक्ष्मण पालीवाल एवम ब्लॉक अध्यक्ष देवी लाल भूदरा ने बताया कि जिला सम्मेलन का उदघाटन दिनांक 25 अक्टूबर को 11बजे जे आर शर्मा महिला टी टी कॉलेज झाड़ोल( ,बायपास ) में आयोजित होगा । 26 अक्टूबर को खुला सत्र होगा जिसमे शिक्षक समस्याओं पर चर्चा की जाएगी । प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष लच्छीराम गुर्जर ने बताया की सम्मेलन में वर्तमान परिपेक्ष में शिक्षा, शिक्षार्थियों एवम, शिक्षक के बारे में शिक्षाविदों द्वारा अपने अनुभव भी साझा किए जाएंगे । इस दौरान धुलीराम डांगी, कन्हैयालाल मीणा, बालकृष्ण मीणा, उदयलाल डामोर, राजेंद्र सालवी, अशोक बलाई , नरेंद्र सिंह राणावत, सूर्यप्रकाश जोशी, कृष्णा कांत पानेरी,धर्मेंद्र पुरबिया, विजय आमेटा, उपेंद्र मीणा, शंकर लाल खटीक, विपुल लक्ष्कार, विजय प्रकाश श्रीमाली, दिनेश शर्मा, जगदीश मीणा, हीरालाल गमेती विपुल आदि उपस्थित थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!