राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर ) ने शैक्षिक सम्मेलन को लेकर जिला कलेक्टर को निमंत्रण दिया 

डीपी न्यूज़ नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे से राजस्थान शिक्षक संघ( अंबेडकर) के प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु के नेतृत्व में जिला कलेक्टर अरविन्द पोसवाल को शिक्षा मंत्री मदन लाल दिलावर के नाम 11 सूत्री मांग पत्र का ज्ञापन सौंप कर जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का निमंत्रण पत्र दिया जिसमें प्रवीण खटीक ने ज्ञापन के अनुसार बताया की रोस्टर रजिस्टर लागू हो थर्ड ग्रेड के स्थानांतरण किए जाएं सभी महान पुरुषों की तस्वीर विद्यालयों में लगाई जाए एससी,एसटी,ओबीसी समस्त वर्ग के बालकों की छात्रवृत्ति बढ़ाई जाए टीएसपी क्षेत्र में लगे हुए शिक्षक इव शारीरिक शिक्षकों को नॉन टीएसपी के लिए आदेश किया जाए गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखा जाए शिक्षकों की कई वर्षों से डी पी सी तृतीय द्वितीय शिक्षकों की डी पी सी की जाए। जिला स्तरीय कार्यक्रम राजस्थान राज्य बीबी भारत स्काउट एवं गाइड मंडल मुख्यालय सूरजपोल उदयपुर दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस दौरान पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु, प्रवीण खटीक, केशु लाल मीणा, थावरचंद कटारा, दिनेश चंद्र शर्मा, कल्याण मीणा आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!