वल्लभनगर उप शाखा राष्ट्रीय शिक्षक संघ की बैठक संपन्न,जिला स्तरीय सम्मेलन में भाग लेने हेतु हुई चर्चा,रिक्त पदों पर मनोनयन

डीपी न्यूज नेटवर्क,बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा वल्लभनगर की कार्यकारिणी बैठक रविवार को सरस्वती निकेतन विद्यालय वल्लभनगर में आयोजित हुई। उपशाखा अध्यक्ष हरिप्रसाद चौबीसा ने अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य भुपेंद्र कुमार आमेटा, विशिष्ट अतिथि संयुक्त जिला मंत्री डॉ हेमंत मेनारिया प्रधानाचार्य महाराज की खेड़ी व सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक छगनलाल जाट थे। उपशाखा मंत्री कमलेश कुमार वैरागी ने सभी का स्वागत करते हुए बैठक में विचारणीय बिन्दु सभी के समक्ष रखें। बैठक में वर्ष 2024-25 की कार्यकारी के रिक्त पदों पर मनोनयन किया गया जिसमें उपाध्यक्ष महिला विजयलक्ष्मी माली,महिलामंत्री मोनिका तंवर,सदस्य अध्यापक दिनेश वैष्णव,वरिष्ठ अध्यापक सदस्य रामलाल पुष्करणा,महिला शिक्षक सदस्य काजल सेन,प्राध्यापक सदस्य योगेश रावल,शारीरिक शिक्षक सदस्य प्यार चंद जाट,प्रबोधक भूरालाल गायरी,पंचायत शिक्षक नरबदा गायरी,प्रधानाचार्य सदस्य किशन लाल मेनारिया आदि को मनोनीत किया गया। बैठक में 25-26 अक्टूबर को उदयपुर में टैगोर नगर, हिरन मगरी में निर्माणाधीन जिला कार्यालय भवन स्थल पर होने वाले दो दिवसीय जिलास्तरीय शिक्षक सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने हेतु कार्य योजना तैयार की गई। जिला शाखा के उक्त निर्माणाधीन भवन निर्माण कार्य हेतु सहयोग राशि इकट्ठी करने के लिए विचार विमर्श किया गया। इसी दौरान भूपेंद्र कुमार आमेटा सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य ने पन्द्रह हजार रूपए,अध्यापक मदन लाल वर्मा ने ग्यारह हजार रुपए का समर्पण किया । इसके बाद शिक्षकों की समस्याओं का संकलन किया गया। जिसके समाधान के लिए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी वल्लभनगर से शीघ्र वार्ता करने का निर्णय लिया गया।कार्यक्रम का संचालन मंत्री कमलेश वैरागी ने किया। धन्यवाद सेवानिवृत्त सदस्य गिरजा शंकर आमेटा ने प्रदान किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!