मावली की वंदना गुर्जर नंगे पैर ही दौड़ पड़ी ,बाबूलाल भी दौड़ा बिना ट्रैक सूट के 3 किलोमीटर, गजब का उत्साह दिखाया
डीपी न्यूज नेटवर्क,बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । जिला स्तरीय एथलेटिक्स 17 तथा 19 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग में आज विभिन्न प्रतियोगिता हुई । मुख्य संयोजक संजय बडाला ने बताया कि सुदूर ग्रामीण के बालक बालिका खेलकूद की सुविधाओं के अभाव में भी एथलेटिक्स के हर स्पर्धा में खरा उतर रहे हैं । गांधी ग्राउंड में चल रहे इस टूर्नामेंट को देखने के लिए शहर वासी उमड़ रहे हैं बंगाल से आए एक दर्शक कंचन चटर्जी ने अभिभूत हो कर हाथों हाथ बालकों को पारितोषिक वितरण कर दिए । खेल प्रभारी पीयूष सुखवाल ने बताया कि आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे अंबा माता थानाधिकारी हनुमान सिंह उन्होंने युवाओं को पुलिस और फौज में भर्ती हो कर देश सेवा करने का आह्वान किया । मीडिया प्रभारी देव रावत ने बताया कि 19 वर्ष छात्र शॉट पुट में डीपीएस के देवांश प्रथम, भूपाल नोबल्स के मानवजीत द्वितीय ,लंबी कूद में सेंट एंथोनी’ के अनिकेत प्रथम और तुलसी अमृत कानोड़ के पवन मीणा द्वितीय, 1500 मीटर दौड़ में बछार के धर्मचंद प्रथम , देमत स्कूल का सुनील द्वितीय, 5 किलोमीटर पैदल में का राहुल मीणा प्रथम और देमत विद्यालय का कमलेश द्वितीय स्थान पर रहा ।
पॉल वाल्ट में कालिया बावसी का शैलेश मीणा प्रथम , ऊंची कूद में तुलसी अमृत कानोड़ का दिनेश प्रथम और डिस्कवरी भिंडर का जतिन द्वितीय स्थान पर रहा। कूद में सेंट एंथोनीस की अनिकेत प्रथम और तुलसी अमृत कानोड़ का महावीर द्वितीय स्थान पर रहे
,वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक महेश झाला और दिनेश डामोर ने बताया कि 19 वर्ष छात्र में भाला फेंक में कालिया बावसी की संतु कुमारी प्रथम रही। ऊंची कूद में फतेह स्कूल की भूमिका डांगी प्रथम और कालियाबावसी की सुनीता कुमारी द्वितीय , तश्तरी फेंक में कालिया बावसी की संतु कुमारी प्रथम और रेजिडेंसी की जानवी कलासुआ द्वितीय स्थान पर रही , 800 मीटर दौड़ में मेनार की नैना मेनारिया प्रथम और बछार की तारा गायरी द्वितीय , 1500 मीटर की दौड़ में मेनार की नैना मेनारिया प्रथम और लोहारचा की गुड़िया कुमारी द्वितीय स्थान पर रही। त्रिकूद में कालिया बावसी की सुनीता कुमारी प्रथम और सेंट एंथोनी बलीचा की कनक मीना द्वितीय स्थान पर रही कार्यक्रम के सह प्रभारी कुलभूषण जोशी ने बताया कि 17 वर्ष छात्रा वर्ग में लंबी कूद में भल्ला का गुड़ा की अनीता डांगी प्रथम और रेजिडेंसी की कुसुम खरवड़ द्वितीय स्थान पर रही। 1500 मीटर की दौड़ में बछार की तारा कुमारी प्रथम और बछार की पारकी कुमारी द्वितीय रही ऊंची कूद में वरडा की दिव्या कुंवर प्रथम और जावर माइंस की मोनिका मीणा द्वितीय रही, त्रिकूद प्रतियोगिता में भल्ला का गुड़ा की अनीता डांगी प्रथम और मेड़ता मावली की कृष्णा कंवर राव द्वितीय रही ,17 वर्ष छात्र में त्रिकूद प्रतियोगिता में सेंट एंथोनी के नमन प्रथम और महात्मा गांधी पादुणा का संजय मीणा द्वितीय ।
गोला फेंक में भटेवर का कौशल प्रथम और सेंट एंथोनी का वंश द्वितीय, 5 किलोमीटर की पैदल स्पर्धा में बछार के ही पुष्कर लाल प्रथम और बछार के चंदूलाल द्वितीय रहे ऊंची कूद में भैरव भींडर के हार्दिक प्रथम और सेंट एंथोनीज बलीचा उदयपुर के मोहम्मद फरहान द्वितीय रहे। लक्ष्मण लाल सालवी उप जिला अधिकारी शारीरिक ने ग्राउंड का निरीक्षण किया तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा लगाई गई एंबुलेंस और चिकित्साकर्मी के कार्यों की प्रशंसा की ।साथ ही शहर विधायक ताराचंद जैन द्वारा पेयजल की व्यवस्थाओं के लिए धन्यवाद दिया आज का पूरी प्रतियोगिता का जलपान की व्यवस्था बलूचिस्तान विद्यालय परिवार द्वारा किया गया।
