श्रम को शर्म मानने की प्रवृति बढ़ती जा रही है, इस गलत धारणा को बदलने के लिए पेरेंट्स, प्रबुद्ध वर्ग व मीडिया को आगे आने की सख्त जरूरत : लोकेश भारती
डीपी न्यूज नेटवर्क,उदयपुर,कन्हैयालाल मेनारिया । भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के उपक्रम एवं राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग के अधीनस्थ संचालित स्वायतशासी संस्था हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य के जिला मुख्यालय उदयपुर द्वारा उदयपुर शहर में स्थित प्रतिबद्ध संस्थान के प्रेरणा स्कूल में चल रहे 5 दिवसीय ध्रुव पद प्रशिक्षण शिविर में आज चौथे दिन रविवार को जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक एवम हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के जिला आयुक्त लोकेश भारती, हिंदुस्तान स्काउट के जिला अध्यक्ष गिरीश भारती, द उदयपुर ट्रांसपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष एवं हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणावत, पार्षद व नगर निगम की गेराज समिति के अध्यक्ष मनोहर चौधरी ,द उदयपुर ट्रांसपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन के प्रवक्ता हेमंद्र सिंह दवाणा, प्रचार मंत्री पशुपति पुरोहीत, नरेश वैष्णव शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे। स्काउट द्वारा अतिथियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
निरीक्षण के बाद जिला मुख्यालय द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में जिला अध्यक्ष गिरीश भारती ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए कहा कि प्रतिबद्ध संस्थान की ओर से जब-जब भी हिंदुस्तान स्काउट गाइड को किसी भी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता होगी तब तन, मन,धन से सहयोग दिया जाएगा। द उदयपुर ट्रांसपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष राणावत ने सभी शिविरार्थियों को पेन गिफ्ट किया।कार्यक्रम का संचालन करते हुए संभाग आयुक्त गोपाल मेहता मेनारिया ने स्काउट गाइड की विभिन्न गतिविधियों एवं जरूरतो पर प्रकाश डाला। जिला ऑर्गेनाइजर शांता वैष्णव, जिला सह सचिव उदय सिंह गुर्जर , जिला कोषाध्यक्ष देवेंद्र ओदिच्य, जिला संयुक्त सचिव ईश्वरी, तुलसी चडात, प्रशिक्षक सुनील माहेश्वरी, नरपत सिंह राव, दीपाली सोलंकी, गजेंद्र वैष्णव ने अतिथियों का स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया। हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के संभाग मुख्यालय आयुक्त (जनसंपर्क) गौरीकांत शर्मा ने बताया कि सम्मान समारोह में स्काउट एंड गाइड के बालकों को संबोधित करते हुए जिला आयुक्त एवं जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक लोकेश भारती ने कहा कि जीवन में अनुशासन और साहचर्य का बहुत महत्व है। आज श्रम को शर्म मानने की प्रवृति बढ़ती जा रही है, हमें इस गलत धारणा को समाप्त करने की सख्त जरूरत है। इसके लिए समाज के प्रबुद्धजनों , अभिभावकों और मिडिया को आगे आना होगा। वर्तमान समय में इस धारणा को बदलने की सख्त आवश्यकता है ।भारती ने कहा की आपातकालीन परिस्थितियों में सेना,पुलिस और स्काउट को ही याद किया जाता है क्यों कि देश को ऐसे युवाओं की आवश्यकता होती है जो प्रशिक्षित हो और आम जनता की सहायता व सेवा कर सके। इसलिए आज सभी बालक बालिकाओं और युवाओं को स्काउट, एनसीसी में अनिवार्य रूप से भाग लेना चाहिए क्योंकि यही वह संस्थाएं हैं जो इनका प्रशिक्षण देती है।
