जिला शैक्षिक सम्मेलन को लेकर शिक्षको ने की बैठक

डीपी न्यूज़ नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक रंगीला कृषि केंद्र पर आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष विनोद प्रकाश भारती व अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार खटीक ने की। ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि संगठन का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन रेजीडेंसी स्कूल में 25 व 26 अक्टूबर को आयोजित होगा। उन्होंने ब्लॉक के सभी शिक्षकों से सम्मेलन का हिस्सा बनने की अपील की। बैठक में स्थानांतरण, वाइस प्रिंसिपल सीधी भर्ती, नियमित डीपीसी, खेमराज कमेटी की वेतन विसंगति रिपोर्ट, अधिशेष कार्मिकों के समायोजन, एनपीएस राशि को जीपीएफ खाते में स्थानांतरण आदि मुद्दों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर देवकीनंदन शर्मा, सोनू सिंह, प्रमोद गुप्ता, खाजुराम, विमल यादव, बुधराम, राजकुमार, मुकेश, शिवकुमार, संजय बोला, सुरेश बोला, आदि उपस्थित थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!