महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मदनपुरा में छात्र संसद के चुनाव सम्पन्न
डीपी न्यूज नेटवर्क,बांसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । भीण्डर के वार्ड नं तेबीस के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मदनपुरा भीण्डर में इस सत्र में छात्र संघ चुनाव सम्पन्न हुए। निष्पक्ष मतदान प्रणाली से कक्षा एक से दस तक सभी छात्र छात्राओं ने विद्यालय के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को मतदान करके चयन किया। इस दौरान छात्रों ने चुनाव प्रक्रिया को बारीक से समझा तथा उम्मीदवार को अपना अमूल्य वोट दिया। जिसमें नीलेश मीणा अध्यक्ष तथा गिरिराज सिंह राठौड़ उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। चुनाव पर्यवेक्षक एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश मेघवाल ने दोनों विजेताओं को शपथ दिलाई गई। आगामी दिनों में नवीन अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मिलकर कार्यकारिणी का गठन करेंगे । चुनाव प्रक्रिया में विद्यालय के शिक्षक राजेश्वर चौबीसा, सीमा सोनी, जगदीश मेनारिया, रणबीर सिंह, नरेश चौबीसा ने सहयोग प्रदान किया। चुनाव प्रभारी अम्बा लाल चौबीसा सावन ने बताया कि कक्षा नौ के नीलेश मीणा ने कक्षा दस की दीपिका मीणा को चौदह मतों से हरा कर अध्यक्ष पद प्राप्त किया वहीं उपाध्यक्ष पद पर गिरिराज सिंह राठौड़ ने गरिमा कुंवर राठौड़ को एक मत से हराया।इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी गई।
