निशुल्क आयुर्वेदिक शिविर का हुआ आयोजनः दमा, गठिया, मधुमेह सहित कई रोगों की हुई जांच,450 मरीजों का उपचार कर दी निशुल्क दवाइयां 

डीपी न्यूज नेटवर्क,बांसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । श्री राधाकिशन विहार में आसावरा आयुर्वेदिक हर्बल एवं दैनिक सच बेखौफ समाचार का पांच दिवसीय आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर जारी रहा l शुक्रवार को शिविर के दूसरे दिन साढ़े चार सौ से अधिक..लोगों ने शिविर पहुंचकर वैद्य लाड़ूनाथ से परामर्श लिया।

शिविर में वधने रोगियों के विभिन्न रोगों की जांच कर उचित-परामर्श देने के साथ संबंधित रोगों के लिए निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाइयां भी दी गईं।

वैद्य लाड़ू नाथ ने शिविर में आए लोगों को आयुर्वेदिक चिकित्सा के बारे में बताया। सुबह 9 से शाम 1 बजे तक शिविर में लकवा, कमर दर्द, मिर्गी, मधुमेह, स्त्री रोग, श्वेत प्रदर, अस्थमा, पाइल्स, गठिया बाय, दमा, जोड़ों का दर्द, मोटापा, शिशु रोग, एसिडिटी आदि से पीड़ित मरीजों की जांच और उपचार किया गया।

इस मौके पर शिविर में संधियां नाथ,रमेश प्रजापत,रेणू ,भारती प्रजापति,जीतूनाथ, आदि मौजूद रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!