हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड के 5 दिवसीय ध्रुव पद प्रशिक्षण शिविर में दिया स्काउटिंग की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण

  • वल्लभनगर ब्लॉक के लक्ष्मणपुरा के 18 एवम तारावट के 14 बालक बालिकाओं का दल भी पहुंचा शिविर में

उदयपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क । हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड राजस्थान राज्य के जिला मुख्यालय उदयपुर द्वारा उदयपुर स्थित प्रेरणा संस्थान में 5 दिवसीय ध्रुव पद प्रशिक्षण शिविर गुरुवार से शुरू हुआ। शिविर में जिले के राजकीय विद्यालयो के बालक बालिका स्काउटिंग की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। राउप्रावि लक्ष्मणपुरा के 18 बालक बालिकाओं का एवम राउमावि तारावट का 14 बालक बालिकाओं का दल भी शिविर में पहुंचा । जिला आर्गेनाइजर शांता वैष्णव के निर्देशन में गुरुवार को पंजीकरण के बाद अलग अलग स्कूलों से आए स्काउट एवं गाइड की अलग अलग टोलियों का गठन किया गया। जिसमे अलग अलग स्कूलों से आए बालक बालिकाओं को शामिल किया गया। पांचों टोलियों का नाम चीता ,पैंथर, कोयल, मैना, बुलबुल चिड़िया रखा और टोली नायक और उप नायक बना कर उन्हें शिविर में सेवा दायित्व सौंपे गये। शिविर में हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के संभाग आयुक्त गोपाल मेहता मेनारिया, जिला संयुक्त सचिव ईश्वरी रैगर, तुलसी चडात, जिला सह सचिव उदय सिंह गुर्जर, प्रशिक्षक सुनील माहेश्वरी, नरपत सिंह राव, दीपाली सोलंकी,जगदीश वैष्णव ने विभिन्न सत्रों में स्काउट से संबंधित वार्ता दी। संभाग आयुक्त गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि शुक्रवार को प्रातः 5:30 बजे जागरण के बाद शिविर शेड्यूल के अनुरूप योगा सत्र, सेवा कार्य, ले आउट करवाया गया । इसके बाद शिविर के नियम,ध्वज गीत, प्रार्थना, विभिन्न प्रकार की क्लेपिंग, लयबद्ध गायन सिखाए गए। संभाग आयुक्त गोपाल मेहता मेनारिया ने मार्चपास्ट पर अपना अभ्यास सत्र लिया । सांयकालीन सत्र में सीटी के संकेत, मनोरंजनात्मक गतिविधि के बाद ध्वज अवतरण कार्यक्रम हुआ ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!