68 वीं जिला स्तरीय (17-19 वर्ष) विद्यालयी छात्र-छात्रा एथलेटिक्स प्रतियोगिता 18 से
- पंजीयन 17 तारीख प्रातः 10 बजे से गांधी ग्राउंड स्टेडियम में किया जाएगा
- महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालय बलूचिस्तान कॉलोनी को आयोजन की जिम्मेदारी
डीपी न्यूज नेटवर्क,बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । स्कूल शिक्षा विभाग की 68 वीं जिला स्तरीय (17-19 वर्ष) विद्यालयी छात्र-छात्रा एथलेटिक्स प्रतियोगिता 18 से महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम बलूचिस्तान कॉलोनी के तत्वाधान में गांधी ग्राउंड स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक संजय बडाला ने आज विभिन्न कमेटियों की बैठक ली और आयोजन से संबंधित व्यवस्था,ग्राउंड व्यवस्था आदि का जचा लेते हुए सुचारू संचालन के लिए अलग-अलग प्रभार सौंपा । आयोजन केंद्र प्रभारी व प्रधानाचार्य रेखा श्रीमाली ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन का जिम्मा जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक कार्यालय द्वारा महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालय बलूचिस्तान कॉलोनी उदयपुर को दिया गया है । विद्यालय स्टाफ एवं प्रतिनियुक्ति अधिकारियों एवं शिक्षकों के सहयोग से सफल आयोजन की तैयारी की जा रही है। प्रभारी शारीरिक शिक्षक पियूष सुखवाल ने बताया कि 17 तारीख प्रातः 10 बजे से पंजीयन गांधी ग्राउंड स्टेडियम में किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षक) लक्ष्मण लाल सालवी ने की । इस अवसर पर अनिल गुप्ता, भारत भूषण, अनिल कुमावत, सुनील नकवाल ,कैलाश चंद्र मेनारिया, पुष्कर लाल सुथार ,राजेश चौहान आदि उपस्थित रहे।
