श्री मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज ने अजमीढ़ जयंती धूमधाम से मनाई
मावली,डीपी न्यूज नेटवर्क,ओमप्रकाश सोनी । मावली वल्लभनगर स्वर्णकार समाज के आराध्य देव अजमीढ़ जयंती खेरोदा गांव में धूमधाम से मनाई। सर्वप्रथम बाहर से आए हुए अतिथियों का मावली वल्लभनगर श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार संस्थान के सदस्यों द्वारा स्वागत करके श्री अजमीढ़ जी महाराज की महाआरती कर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें पुरुष वर्ग ने सफेद वस्त्र व महिलाएं लाल चुंदड़ पहने हुए चल रही थी, जो गांव के मुख्य मार्गो से होती हुई वाटिका में पहुंची। शोभा यात्रा का रास्ते में ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया।इस दौरान हजारों की संख्या में समाजजन एकत्रित हुए।
