श्री चारभुजानाथ जी मंदिर मेनार के द्वितीय पाटोत्सव को लेकर ग्रामीणों की हुई बैठक, प्रसादी थापने की रस्म की अदा

डीपी न्यूज नेटवर्क,बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । उपखंड क्षेत्र के मेहतागढ़ मेनार में ओंकारेश्वर चौक स्थित प्राचीन चारभुजानाथ जी मंदिर के द्वितीय पाटोत्सव को लेकर रविवार को अम्बेमाताजी मंदिर परिसर में बैठक का आयोजन हुआ। वरिष्ठ अधिवक्ता हुक्मीचंद सांगावत, विजयलाल एकलिंगदासोत ने बताया कि चारभुजानाथ जी मंदिर के द्वितीय पाटोत्सव को लेकर अलसुबह मूसलाधार बारिश में ग्रामीण अम्बेमाताजी मंदिर प्रांगण में एकत्र हुए, जहां ठाकुरजी के द्वितीय पाटोत्सव को लेकर चर्चा हुई और इस पूरे आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही इस पाटोत्सव पर गांव प्रसादी हेतु ग्रामीणों द्वारा सर्वसम्मति से प्रसादी थापने की रस्म अदा की गई और मौतबीरानो द्वारा मुंह मीठा के लिए शक्कर बांटी गई। यह द्वितीय पाटोत्सव समस्त ग्रामवासी एवं मातेश्वरी सोसायटी मेनार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा।

बता दें कि इस शिखर मंदिर का जीर्णोद्धार 2022 में पूर्ण होने पर 5 फरवरी 2023 को ठाकुरजी मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत सुबह 11.15 बजे रवि पुष्य नक्षत्र योग में पंडित अम्बालाल शर्मा के नेतृत्व में 18 पंडितों द्वारा मंदिर पर स्वर्ण कलश एवं ध्वजदंड की स्थापना की गई, जिसके हज़ारो श्रद्धालु साक्षी बने थे। ठाकुरजी मंदिर पर तोरण पर कलश, दर्शक मंडप व मुख्य शिखर मंदिर पर स्वर्ण कलशारोहण कन्हैयालाल पिता श्रीलाल ठाकरोत द्वारा 22.21 लाख रुपये की बोली लगाकर एवं महाध्वज दंडारोहण मांगीलाल लुणावत द्वारा 6.05 लाख रुपये की बोली लगकर स्थापना की गई।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!