गातोड़जी मेले मे उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
डीपी न्यूज नेटवर्क,जयसमंद,महेन्द्र शर्मा । वीरपुरा गांव में स्थित गातोड़जी बावजी का दो दिवसीय मेले का आयोजन रविवार से शुरू हुआ। जहां पहले दिन मेला शांतिपूर्ण रहा इधर मेले में आसपास सहित दूरदराज से आये मेलार्थियों ने मेले में घूमने खाने खरीददारी झूलो मे झूलने का आनंद लिया। वहीं छोटे बच्चों ने झूले व चकरी में बैठने का लुत्फ उठाया और जमकर खिलोने की खरीददारी की । इसी तरह महिलाओं ने घरेलू आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की तो कई लोग मिठाइयां की खरीदारी की व गर्मागर्म चाट व जलेबियों की स्टॉलों पर भीड़ बनी रही। इस दौरान मेले मे आये लोगों ने गातोड़जी बावजी के दर्शनों का लाभ लिया। मेला स्थल से जयसमंद बस स्टैंड तक भीड़ दिखी । मेले के दौरान सुबह चली बारिश की बूंदाबून्दी के कारण व्यापारियों और मेलार्थीयों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा हालांकि बारिश के रुकने के बाद मेला परवान पर चढ़ा और मेलार्थियों ने खूब आनंद लिया । मेले को लेकर ग्राम पंचायत की ओर से बिजली व पानी की सुविधा की गई। मेले मे जयसमंद, सराड़ा, सेमारी, सलूंबर, झल्लारा, मेवल छप्पन वागड़ क्षेत्र सहित दूरदराज से मेलार्थी पहुंचे । आज मेले का अंतिम दिन है और आज भी मेलार्थी मेले का आंनद ले सकेंगे । मेले मे शांति और सुरक्षा को लेकर सराड़ा,सेमारी, परसाद व जावर माइंस थाना एवं आसपास चौकियों सहित पुलिस लाइन से अतिरिक्त जाब्ता मौजूद रहा।
