डिपी न्यूज नेटवर्क,बांसडा,कन्हेयालाल मेनारिया । खेरोदा कस्बे में मंगलवार को खेड़ाखुट माताजी मंदिर के प्रांगण में रात्रिकालीन गवरी का मंचन किया गया। जिसको देखने के लिए आस पास सेकडो की संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान गवरी कलाकारों द्वारा कालू कीर,हत्या डाडमा, बंजारा,कान्हा गुजरी,सेठ सेठानी,बादशाह की फौज,राजा रानी,कालू कीर,चौथ माता सहित कई खेलो का मंचन किया गया। गवरी कलाकारों में हास्य कलाकारों द्वारा लोगो को हसा हसा कर लोटपोट कर दिया।