नवरात्रि को लेकर माताजी का किया भव्य श्रृंगार, दर्शन के लिए उमड़ रहे है भक्त
डीपी न्यूज नेटवर्क,बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया। खेरोदा कस्बे में नवरात्रि पर्व को लेकर माताजी मंदिरों में भव्य श्रृंगार किया जा रहा है। जिसमे कस्बे के खेड़ाखुट माताजी,कालिका माताजी,वनखंडेश्वरी माताजी, खाकल देवजी सहित अन्य मंदिरों एवम देवालयों में प्रतिदिन भव्य श्रृंगार किया जा रहा है एवम महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया। साथ ही गरबा महोत्सव के दौरान बच्चे,युवक,युवतियां,महिलाए आदि डीजे साउंड के धुन पर गरबा खेल रही है।
