चौबीसा अध्यक्ष व प्रजापत रेसला,भींडर ब्लॉक के महामंत्री निर्वाचित

डीपी न्यूज नेटवर्क,भिंडर,कन्हैयालाल मेनारिया । राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ,रेसला, उदयपुर की जिला कार्यकारिणी की बैठक में लिए निर्णय अनुसार आज 09अक्टुबर को भींडर ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन भैरव राउमावि भींडर में किया गया। जिसमे गोविंद चौबीसा ब्लॉक अध्यक्ष,महामंत्री नवल प्रजापत ,सभाध्यक्ष ललित सेन , वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेंद्र रैगर ,उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश आचार्य कोषाध्यक्ष पवन पुत्र मौर्य, संगठन मंत्री पंकज चौबीसा, हर्षवर्धन, लोकेश दायमा जगदीश मेघवाल व मीडिया प्रभारी डॉ.अक्षय राज को चुना गया।

इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष ललित कुमार आमेटा , जिला अध्यक्ष गिरीश कुमार चौबीसा, जिला कोषाध्यक्ष दिनेश डांगी उपस्थित रहे ।

बैठक में मंडल उपाध्यक्ष ललित कुमार आमेटा ने संगठन में विश्वास रखते हुए शत प्रतिशत सदस्यता अभियान से जुड़ने हेतु कहा गया एवम संगठन की विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया । जिलाध्यक्ष गिरीश चौबीसा ने रेसला की विभिन्न गतिविधियों से जुड़ने का आह्वाहन किया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद चौबीसा ने अपने संबोधन में बताया कि रेसला के द्वारा दिए गए दायित्व को पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करने की प्रतिबद्धता जताई साथ ही व्याख्याता हितो हेतु सदैव तैयार रहते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर ब्लॉक के विभिन्न व्याख्याता सुनील आमेटा, प्रदीप कुमावत, मुनेश मीना, रघुनाथ प्रसाद, राजवीर, पहलाद चौबीसा, गोवर्धन सालवी, कमलापति वर्मा, रवि कुमार, संजय उपाध्याय, इंद्रपाल वर्मा, भूपेंद्र उपाध्याय, मोनू शर्मा, कानाराम, सचदेव यादव आदि कई व्याख्याता उपस्थित थे

उक्त जानकारी ब्लॉक मीडिया प्रभारी डॉ अक्षय राज मीना ने दी। कार्यक्रम का संचालन मनीष मीना द्वारा किया गया ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!