अलवर ने पेनाल्टी शूटआउट में 4-3 से मेजबान सत्र पर्यंत फतह स्कूल को हराकर जीता राज्य हॉकी विजेता का खिताब

  • मेजबान सत्र पर्यंत उप विजेता व हार्ड लाइन मैच जीतकर शाहपुरा रही तीसरे स्थान पर 
  • समापन समारोह व पारितोषिक वितरण समारोह गुरुवार को फतह स्कूल के कुम्भा सभागार में प्रातः 11 आयोजित किया जाएगा

उदयपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क,कन्हैयालाल मेनारिया । पीएमश्री राजकीय फतह उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरजपोल में आयोजित 68 वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी (19 वर्ष छात्र) हॉकी प्रतियोगिता आज छठे दिन खेलगांव के अंतरराष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान पर हुए फाइनल के बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में चारों क्वार्टर में दोनों टीमों के शानदार प्रदर्शन से एक भी गोल नहीं कर पाने के बाद दिए पांच पेनल्टी शूट आउट में 4- 3 से अलवर विजेता रहा । उदयपुर सत्र पर्यंत फतह स्कूल उदयपुर की टीम में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहद शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी का दिल जीत लिया । इस प्रकार अलवर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की विजेता व उदयपुर सत्र पर्यंत फतह स्कूल उप विजेता रही। तृतीय स्थान पर रही शाहपुरा टीम रही। समापन समारोह व विजेता, उपविजेता और तीसरे स्थान पर रही टीमों को पारितोषिक वितरण समारोह गुरुवार को पीएम श्री फतह राजकीय स्कूल के कुम्भा सभागार में प्रातः 11 आयोजित किया जाएगा।

प्रतियोगिता के संयोजक एवं प्रधानाचार्य चेतन पानेरी ने बताया कि सुपर लीग के प्रात 7:30 बजे हुए सेमीफाइनल मुकाबला में सत्र पर्यंत फतह स्कूल उदयपुर ने शाहपुरा को 3-2 से तथा दूसरा सेमीफाइनल मुकाबले में अलवर ने बीकानेर को 4-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया । मीडिया प्रभारी गोपाल सिंह आसोलिया के अनुसार सेमीफाइनल की समाप्ति के ठीक बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हॉकी खिलाड़ियों की राज्य स्तरीय चयन समिति द्वारा सेलेक्शन ट्रायल ली गई। इसके पश्चात 3 बजे सेमीफाइनल हारने वाली दोनों टीमों के मध्य हार्ड लाइन का मैच खेला गया । जिसमे शाहपुरा ने बीकानेर को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता की मीडिया समिति के सह प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि 4:30 बजे अलवर व सत्र पर्यंत फतह स्कूल उदयपुर के मध्य फाइनल मुकाबला शुरू हुआ। चारों क्वॉर्टर का समय पूरा होने के बावजूद कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। इसके बाद पांच पेनल्टी शूटआउट दिए गए। जिसमे अलवर ने 4 गोल और उदयपुर ने 3 गोल किए । इस प्रकार अलवर मात्र एक गोल से प्रतियोगिता की विजेता का खिताब जीत लिया। प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक डॉक्टर गोविंद सिंह राठौड़ ने बताया कि पूरी प्रतियोगिता में सभी निर्णायकों ने सभी मैचों में निष्पक्ष निर्णय देते हुए मैच संपन्न करवाए और प्रतियोगिता निर्विवाद रूप से संपन्न हुई।

फाइनल मुकाबले के दौरान उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा लक्ष्मण लाल सालवी, पर्यवेक्षक डॉक्टर गोविंद सिंह राठौड़ प्रतियोगिता के संयोजक चेतन पानेरी, चयन समिति के संयोजक दिग्विजय सिंह राणावत, प्रशिक्षक महेश्वर पाल सिंह सोडा, सतीश चौधरी, भामाशाह कैलाश शर्मा, प्रधानाचार्य संजय बडाला, गोपाल साहू व कई शारीरिक शिक्षक, प्रतिनियुक्ति स्टाफ सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे

और फाइनल मुकाबले में दोनो ही टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और मैच के दौरान उनका खूब उत्साहवर्धन किया। फाइनल मैच के अंपायर विनय सिंह भाटी और मनोहर सिंह थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!