ऋषभदेव : नवरात्रि के अवसर पर नगर भर में गरबा की धूम,गरबे का रंग चढ़ा परवान पर देर रात तक खनके डांडिया

ऋषभदेव,डीपी न्यूज नेटवर्क । नगर मे शारदीय नवरात्र के पावन पर्व को लेकर गरबा का रंग अब परवान पर चढ़ गया है। गरबा पंडालों में नगरवासियों का सैलाब उमड़ रहा है। देर रात तक डांडिया की खनक रहती है।

नगर स्थित ऋषभ चौक, पाटुना चौक, विश्वकर्मा मंदिर ,ज्वाला माता मंदिर एवं बापू बाजार मे आयोजित गरबा मंडल मे देर रात तक युवक, युवतियां गरबे की धून पर थिरकते हुए नजर आए । देर रात तक राजस्थानी व धार्मिक गीतों पर डांडिया खेलने के लिए जन सैलाब उमड़ रहा है। पेंटर घनश्याम रावल ने बताया की नवरात्रि के पांचवे दिन ऋषभ चौक में राधा कृष्ण की रंगोली बनाई ।

वही आपको बता दे की ऋषभ चौक में वैष्णव नवयुवक मंडल, पाटुना चौक में पंचाल समाज, विश्वकर्मा मंदिर में सुथार समाज एवं ज्वाला माता मंदिर में नाई समाज द्वारा गरबा रास का आयोजन किया जा रहा है ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!