पिता सहित 11 लोगों पर पुत्री को बेचने का मामला दर्ज
भूंगडा,डीपी न्यूज नेटवर्क । खेरडबरा गांव के पिता सहित 11 अन्य लोगों पर पुत्री को बेचने का मामला भूंगड़ा थाने में दर्ज किया है। पीड़िता रीना ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में घटना 4 माह पहले की बताई है। उसके पिता ईश्वर ने राजू पुत्र थवार चंद नामक व्यक्ति के साथ उसका सौदा किया था। आरोपी राजू उसे पत्नी बनाने के लिए अपने साथ प्रतापगढ़ के गांव नाई का पठार ले गया। जहां आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट और अनैतिक कार्य किया। पीड़िता ने बताया कि शनिवार की शाम किसी तरह से आरोपी के राजू के यहां से भागने में सफल हो गई। रविवार को बांसवाड़ा पहुंची। एसपी कार्यालय पहुंचकर आप बीती सुनाई। एसपी के निर्देश पर भूंगड़ा थानाधिकारी रमेशचंद्र पाटीदार ने ईश्वर पुत्र नागजी, रूपजी पुत्र विठला, प्रकाश, राजकुमार पुत्र रूपजी, विजय पुत्र परथ, दौला पुत्र विठला, बापूलाल पुत्र विठला, अनिल पुत्र नाकु, जगमोहन पुत्र प्रभुलाल, राजू पुत्र थावरचंद, सोमरथ पुत्र थावरचंद व थावरचंद निवासी नाई का पठार प्रतापगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
