उदयपुर में आज से हेलमेट अभियान : चालक व पीछे बैठने वाले को भी पहनना होगा हेलमेट ; आज से सात दिन तक समझाइश, फिर चालान

उदयपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क । सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए पुलिस रविवार से हेलमेट अभियान शुरू करेगी। शुरुआती सात दिनों तक समझाइश की जाएगी। इसके बाद चालान बनाए जाएंगे। उदयपुर के पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि शहर में लगातार सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। वाहन चालक हेलमेट को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। अब पर्यटक भी बढ़ रहे हैं। वाहन बढ़ने से हादसों की आशंका भी बढ़ जाती है। इसकी रोकथाम के लिए रविवार से हेलमेट जांच अभियान शुरू करेंगे। इस दौरान दोपहिया चालक और पीछे बैठने वालों को हेलमेट लगाना अनिवार्य होगा।

शहर के सभी चौराहों पर पुलिस चेकिंग करेगी। बिना हेलमेट के वाहन चालकों को आगामी सात दिनों तक समझाइश की जाएगी और हेलमेट लगाकर बाइक चलाने का संदेश दिया जाएगा। सात दिनों के बाद बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालान बना कर जुर्माना वसूला जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने वाहन चालकों से आईएसआई ब्रांड के हेलमेट पहनने की अपील की।

बता दें कि अभी तक उदयपुर में सिर्फ वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहना अनिवार्य था, लेकिन अब पीछे बैठे यात्री के लिए भी हेलमेट अनिवार्य किया गया है। जो नहीं पहनेगा, उसका चालान काटा जाएगा।

 

 

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!