डुंगरपुर में खनन विभाग की क्वार्ट्ज पत्थर के अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई,3 मशीन जब्त
डूंगरपुर, डीपी न्यूज नेटवर्क । खनिज विभाग की टीम ने सरोदा थाना क्षेत्र के कराड़ा गांव में छापा मारा। इस दौरान टीम ने क्वार्ट्ज पत्थर का अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम देते हुए 3 हिटाची मशीन जब्त की है। विभाग की ओर से अब नियमानुसार जुर्माना वसूली की कार्रवाई की जाएगी। डूंगरपुर जिले के खनिज अभियंता दिलीप सुथार ने बताया कि सागवाड़ा क्षेत्र के कराड़ा गांव के क्वार्ट्ज पत्थर के अवैध खनन की शिकायत मिल रही थी।

जिस पर खनिज विभाग की टीम ने कराड़ा गांव में दबिश दी। इस दौरान 3 जगहों पर हिटाची मशीन लगाकर क्वार्ट्ज पत्थर का अवैध खनन किया जा रहा था। जिस पर खनिज विभाग की टीम ने मौके से 3 हिटाची मशीन को जब्त किया। वहीं, तीनों मशीनों को मौके से सरोदा थाने पहुंचाया।

खनिज अभियंता सुथार ने बताया कि विभाग की ओर से अब नियमानुसार जुर्माना वसूला जाएगा। डूंगरपुर जिले में सागवाड़ा और आसपुर क्षेत्र में कई जगहों पर अवैध खनन कर क्वार्टज पत्थरों का खनन किया जा रहा है।
