नवरात्रि में सजने लगे मातारानी के दरबार,देर रात तक खनके डांडिया
ऋषभदेव,डीपी न्यूज नेटवर्क । नगर में वैष्णव हिंदू नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित नवरात्रि महोत्सव में देर रात तक खनके डांडिया। नवयुवक वैष्णव मंडल के अध्यक्ष देवेंद्र रावल ने बताया की प्रतिवर्ष घर घर में विशेष रूप से कलश स्थापना, अखंड ज्योति और कन्या पूजन जैसी धार्मिक क्रियाएं की जाती हैं ।

मंडल के सांस्कृतिक मंत्री हितेश विप्र ने बताया की ऋषभ चोक में मां जगदम्बा की पहली आरती का सौभाग्य भूपेश रावल परिवार को प्राप्त हुआ वहीं पंचाल समाज द्वारा पाटुना चोक में आयोजित महोत्सव में आरती का सौभाग्य गणेश पंचाल परिवार को प्राप्त हुआ । देर रात तक गरबा पांडालों में डांडिया की खनक गूंजती रही।

देर रात तक युवक युवतियों और बच्चो ने गरबा रमे । महावीर नगर गरबा मंडल के प्रिंस माली ने बताया की हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी गुजरात अहमदाबाद से आई बैंड पार्टी की आर्केस्ट्रा की धुनों पर भक्तो ने गरबा रास किया और आज माताजी का फलों से श्रृंगार किया जाएगा। पेंटर घनस्याम रावल ने ऋषभ चोक में मां जगत जननी जगदम्बा के चरण की रंगोली बनाई गई । नगर के विभिन्न स्थानों पर नवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है ।
