ऋषभदेव में कल्ला जी का 481 वा जन्मोत्सव मेला कल से ,मइया धाम पर दो दिवसीय भरेगा मेला

ऋषभदेव,डीपी न्यूज नेटवर्क । लोक देवता कल्ला जी राठौड़ का दो दिवसीय मेला शनिवार से शुरू होगा । ऋषभदेव स्थित श्री कल्याण शक्ति पीठ,मइया धाम पर दो दिवसीय मेले में कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे । धाम के हनुमंत रावल ने बताया कि धाम पर दो दिन का मेला भरेगा।

पहले दिन सुबह 6 बजे से बावजी की प्रतिमा पर रुद्राभिषेक, पूजा-पाठ सहित अन्य अनुष्ठान शुरू होंगे। मध्याह्न 12 बजे छप्पन भोग मनोरथ के साथ महाआरती होगी और आम दरबार लगेगा। शाम 6 बजे कल्ला जी की शोभायात्रा कल्याण हवेली, केसरियाजी के लिए रवाना होगी। रात 9 बजे भवानी पूजन, मेहंदी महोत्सव और जागरण होगा। दूसरे दिन धाम के महंत चेतन्य रावल के सानिध्य में रविवार सुबह 10 बजे से कल्याण हवेली में रुद्र यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद सुबह 11 बजे रथयात्रा केशरियाजी मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होगी जो दोपहर दाे बजे मइया धाम स्थित पर पहुचेंगी ।

जहा पीठाधीश्वर करुणेश्वर द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया जायेगा । 3 बजे महाआरती, ध्वजारोहण, देव दरबार और गुरु आशीष कार्यक्रम होगा। धाम के जयप्रकाश रावल ने बताया की मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें ,जुले , चकरिया लगती हे और मंदिर प्रांगण में गवरी नृत्य का भी आयोजन होता हे साथ ही इस बार शोभायात्रा में धार मध्यप्रदेश से आए आदिवासी समाज के लोग विभिन्न प्रकार की जाकिया प्रस्तुत करेंगे । शोभायात्रा में अगोरी जाकी, नृत्य भी प्रस्तुत करेंगे । दो दिवसीय आयोजन में समस्त राजस्थान एवं पड़ोसी राज्यों के श्रद्धालुओ दर्शन हेतु आयेंगे ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!