शंकर जणवा रक्तमंत्री मनोनीत,शिविर को लेकर तैयारी बैठक 26 को

महिलाओं और दंपतियों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रोत्साहन के तौर पर विभिन्न आकर्षक घरेलू गिफ्ट

गुरु पूर्णिमा पर 13 को रक्तदान शिविर,रक्त दाताओं और भामाशाहों में खासा उत्साह,तैयारियां जोरों पर

उदयपुर अखिल भारतीय जणवा समाज के रक्तदान शिविर को लेकर सक्रिय कार्यकर्ताओं की वर्चुअल बैठक हुई। इस अवसर पर समाजजनों से ऑनलाइन सुझाव लिए और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सर्वसम्मति से शंकर जणवा अटाटिया को रक्तमंत्री मनोनीत किया। नरेश जणवा जलोदा जागीर ने बताया कि अखिल भारतीय जणवा समाज के बैनर तले 12वां रक्तदान शिविर पाली जिले की देसूरी तहसील की ग्राम पंचायत केसूली में चारभुजा बगीची में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में 13 जुलाई को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा।शिविर का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करने के लिए बैनर और पोस्टर छपवाने सहित गांव-गांव, ढाणी-ढाणी में बैठकें करने को लेकर चर्चा की।शिविर के लिए 125 से ज्यादा रक्तदाताओं ने अपना पंजीकरण करवा दिया है। कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं,भामाशाहों और सहयोगकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा।रक्त संग्रहण के लिए राजकीय बांगड़ हॉस्पिटल पाली की टीम आएगी।रक्तदाताओं के पंजीकरण में उत्साह को लेकर अन्य ब्लड बैंकों को भी रक्त संग्रहण के लिए आमंत्रित किया जाएगा।सर्व समाज को रक्तदान के लिए आह्वान करने के लिए विभिन्न साधु-संतों और अन्य समाजों के अध्यक्ष सहित प्रतिष्ठित व्यक्तियों से वीडियो अपील जारी करवाने पर चर्चा हुई। महिला रक्तदाताओं सहित दंपती को जोड़े से रक्तदान करने को प्रोत्साहित करने के लिए समाज के कई भामाशाह आगे आ रहे हैं जो महिला शक्ति को घरेलू सामान गिफ्ट में देकर ज्यादा से ज्यादा भागीदारी निभाने को प्रोत्साहित करेंगे।केसूली आश्रम के संत श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर करुणा करणदास महाराज के सानिध्य में ढलाराम जणवा डूठारिया,एडवोकेट अमर जणवा,समाराम जणवा केसूली, बुद्धाराम जणवा निपल सहित समाज के युवाओं ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसके साथ ही आयोजक मंडल की ऑनलाइन बैठकें क्रमशः 26 जून, 3 जुलाई और 10 जुलाई को रखी है। ऑनलाइन बैठक में विभिन्न कमेटियों को जिम्मेदारियां सौंपने के बाद मारवाड़ के 22 और गोड़वाड़ के 42 गांवों में बैठकें कर रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने पर चर्चा की। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई भामाशाह स्वेच्छा से सहयोग कर रहे हैं। नरेश जणवा जलोदा जागीर 51 लीटर दूध,सकाराम जणवा खौड़ पेयजल की व्यवस्था,हरिश,प्रकाश सोलंकी विजय मोबाइल पुणे डूठारिया रक्तदाताओं, भामाशाहों और सहयोगकर्ताओं के सम्मान के लिए ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र की व्यवस्था के साथ ही निमंत्रण पत्र प्रिंटिंग के साथ ही टेन्ट व्यवस्था व लाईट डेकोरेशन के लाभार्थी बदाराम जणवा,समाराम जणवा,ओम प्रकाश जणवा नीपल ओम टेन्ट हाऊस एण्ड लाईट डेकोरेशन की ओर से, घीसुलाल जणवा अटाटिया की ओर से 50 किलो शक्कर की व्यवस्था,राजू जणवा घाणेराव की ओर से 101 लीटर दूध, गोमाराम जणवा गोवाड़ा खुशी डीजे साउंड की ओर से स्पीकर और साउंड की व्यवस्था,स्वागत कार्यक्रम में अतिथियों के स्वागत के लिए पगड़ी के लाभार्थी रताराम अटाटिया, वजाराम जणवा केसूली वीर फिल्म स्टूडियो की ओर से फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था,बाबूलाल जणवा घाणेराव विशाल ज्वेलर्स नवी मुंबई की ओर से आम रस की व्यवस्था,ओम प्रकाश जणवा अध्यापक करजू की ओर से 500 रुपए के आर्थिक सहयोग की घोषणा की। मोहन जणवा गोवाड़ा ने बताया कि ऑनलाइन चर्चा में घीसाराम जणवा अटाटिया,हेमाराम जणवा,किशन जणवा,मनीष जणवा भादरास, प्रहलाद जणवा हड़मतिया जागीर, राधेश्याम जणवा,सकाराम जणवा खोड़,शंकर जणवा हड़मतिया जागीर, शिवलाल जणवा बिलोदा,तेजपाल जणवा बड़वल,प्रकाश जणवा डूठारिया,मुकेश जणवा करजू,नरेश जणवा जलोदा जागीर,गणपत जणवा, मोहन जणवा,नारायण जणवा गोवाड़ा, अशोक जणवा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। इधर मंगलवाड़ चौराहा पर जणवा समाज के चारभुजा मंदिर पर जणवा समाज विकास संस्थान,जणवा युवा शक्ति कार्यकारिणी की बैठक हुई। युवाध्यक्ष शिव लाल जणवा,मंदिर मंडल अध्यक्ष भैरूलाल जणवा के सानिध्य में मंदिर के निर्माण के लिए टीनशैड लगाने का प्रस्ताव लिया गया। 13 जुलाई को होने वाले रक्तदान शिविर में मेवाड़ क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा संख्या में रक्तदाताओं के भाग लेने पर चर्चा की गई। मेवाड़ क्षेत्र के रक्त मंत्री पुष्कर जणवा सालेड़ा ने ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रक्तदान शिविर में भाग लेने का आह्वान किया। प्रहलाद जणवा,ओम प्रकाश,राम लाल,शंकर,जगदीश,गोपाल,मिठु लाल,पप्पु,पुरण,श्याम लाल, राधेश्याम संपत, रामनारायण, पुखराज,चन्द्र प्रकाश,पुष्कर,राम,अशोक,अमर चंद सहित समाजजन मौजूद रहे।

इनपुट : नितेश पटेल

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!