निशानेबाजों ने उदयपुर की झोली में डाले चार पदक
डीपी न्यूज नेटवर्क,बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । राज्य स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता के चयन कर्ता रणवीर सिंह राणावत ने बताया की उदयपुर दल के चयन कर्ता अर्जुन सिंह चुंडावत के नेतृत्व में उदयपुर दल कोच बलवीर सिंह राठौड़ , आशा बड़गुर्जर,दल प्रबंधक रामरक्ष पाल सिंह, सुनील वया, दल प्रभारी श्रीमती किरण पहाड़िया के साथ गए 18 सदस्यीय दल में चार निशानेबाजों ने द उम्मेद इंटरनेशनल स्कूल आबू रोड में दिनांक 26.9.24 से 2.10.24 तक आयोजित प्रतियोगिता में सर्वाधिक स्कोर के साथ राज्य स्तरीय राइफल प्रतियोगिता में उदयपुर को उपविजेता बनाया । प्रतियोगिता में 38 जिलों के 534 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमे उदयपुर को चार पदक प्राप्त हुए । सक्षम उज्ज्वल पिस्टल में स्वर्ण पदक, कायना डांगी पिस्टल में रजत पदक, पिस्टल में सुश्री शिवरंजनी चौहान ने कांस्य तथा दिग्विजय सिंह गौड़ ने पीप रायफल में कांस्य पदक प्राप्त कर उदयपुर को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में उपविजेता बनाया l
